• Fri. Mar 13th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

*ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई महिला की मौत, मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप* *रिपोर्ट-कृष्ण कुमार*

By

Jun 30, 2022

*ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई महिला की मौत, मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप*

*रिपोर्ट-कृष्ण कुमार*

पूंछ झांसी।। संदिग्ध परिस्थितियों के चलते
एक महिला का शव उसके घर में ही फांसी के फंदे पर लटका पाया गया। मृतिका की माँ ने ससुरालीजनों पर हत्या का आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगाई है। थाना ककरवई के ग्राम कचीर निवासी तीजा पत्नी स्वर्गीय भारत सिंह ने थाना पूँछ में पुलिस को प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि उसने अपनी बेटी साधना की शादी दो वर्ष पूर्व दिनांक 26/05/2020 को ग्राम बरोदा थाना पूँछ निवासी पुष्पेंद्र के साथ की थी। शादी में उसने अपनी हैसियत के अनुसार दहेज भी दिया था। इसके बावजूद भी शादी के बाद से ही ससुरालियों द्वारा उसकी पुत्री को प्रताड़ित किया जा रहा था एवं अतिरिक्त दहेज के रूप में ₹200000 की मांग की जा रही थी। दहेज की मांग को लेकर उसकी बेटी के साथ ससुरालियों द्वारा कई बार मारपीट भी की गई। दिनांक 28 जून 2022 को उसकी बेटी साधना की उसके पति, देवर,सास व ससुर चारों ने मिलकर हत्या कर दी। मायके पक्ष के लोगों ने बताया कि फोन के माध्यम से जब उन्हें घटना की सूचना दी गई तो वे लोग ग्राम बरोदा पहुंचे जहां पर ससुरालियों द्वारा उनके साथ गाली-गलौज की गई। पुलिस पर आरोप लगाते हुए मायके पक्ष के लोगों ने कहा कि उनके पहुंचने से पूर्व ही पुलिस द्वारा साधना के शव को पोस्टमार्टम के लिए झांसी भेज दिया गया। इस संबंध में जब उन लोगों ने पुलिस से बात की तो पुलिस ने भी उनके साथ अभद्रता की। मृतका के पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। मृतका की माँ ने आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही किए जाने की मांग की है।

Jhansidarshan.in