• Fri. Mar 13th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

*अपराध शाखा झांसी से आए जय प्रकाश सिंह ने सर्किल प्रभारियों की बैठक बुलाई* *रिपोर्ट, कृष्ण कुमार*

By

Jun 30, 2022

*अपराध शाखा झांसी से आए जय प्रकाश सिंह ने सर्किल प्रभारियों की बैठक बुलाई*

*रिपोर्ट, कृष्ण कुमार*

गरौठा झांसी।। एसएसपी कार्यालय झांसी के अपराध शाखा से सर्किल प्रभारी निरीक्षक बनाकर भेजे गए एसएचओ जयप्रकाश सिंह ने पुलिस क्षेत्राधिकारी आभा सिंह की अध्यक्षता में आज गुरुवार के दिन सर्किल के प्रभारियों की बैठक बुलाई जिसमें सर्किल के प्रभारियों को बताया गया कि पुरानी समस्त विवेचनायें एवं तत्काल की विवेचनाओं का तीन दिन के अंदर निस्तारण कर हमारे कार्यालय में एक,एक छायाप्रति उपलब्ध करा दें। तथा विवेचना में हीलाहवाली व थाने में बैठकर रजिस्टरों का कोरा कागज न भरें अपने अपने क्षेत्र में जाकर विवेचनाओं का गंभीरता से निस्तारण करें तथा महिला उत्पीड़न एवं महिलाओं से संबंधित छोटी-छोटी घटनाओं को गंभीरता से लें एवं उनका तत्काल निस्तारण करें क्योंकि छोटी-छोटी घटनाएं ही विकराल रूप ले लेती हैं। अपराध शाखा झांसी से आए निरीक्षक जयप्रकाश सिंह ने कहा कि अपराधी किसी विशेष जाति का नहीं होता है और अपराधी किसी विशेष जाति पर अपराध नहीं करता है अपराधी अपराधी ही होता है जिससे समय रहते ऐसे अपराधियों पर पैनी नजर रखें अगर शंका है की यह अपराध कर सकता है तो समय रहते उसे पाबंद करें और कार्यवाही करें। इस मौके पर थाना गरौठा से ललितेश नारायण त्रिपाठी कस्बा प्रभारी रामेंद्र सिंह उप निरीक्षक बृजेश कुमार एसआई नकुल कुमार थाना एरच से एसओ त्रिदीप कुमार ककरवई से एसआई नरेंद्र सिंह थाना गुरसराय से एसओ अरुण कुमार के अलावा हेड मुहर्रिर एसआई आदि मौजूद रहे।

Jhansidarshan.in