• Fri. Mar 13th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

*नेशनल हाईवे 27 पर पिकअप गाड़ी असंतुलित होकर डिवाइडर से टकराई 2 दर्जन से अधिक लोग घायल* *रिपोर्ट, कृष्ण कुमार*

By

Jun 29, 2022

*नेशनल हाईवे 27 पर पिकअप गाड़ी असंतुलित होकर डिवाइडर से टकराई 2 दर्जन से अधिक लोग घायल*

*रिपोर्ट, कृष्ण कुमार*

पूंछ झांसी।। मामला झांसी जनपद के पूँछ थाना क्षेत्र अंतर्गत ढेरी की पुलिया के पास का है जहां पर बेतहाशा दौड़ रही एक पिकअप गाड़ी डिवाइडर से टकराकर पलट गई। जिसमें दो दर्जन से अधिक श्रद्धालु सवार थे पिकअप पलटते ही लोगों में अफरा-तफरी मच गई। वहीं घटना की सूचना मिलते ही सर्किल की एंबुलेंस एवं पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची पिकअप में सवार श्रद्धालुओं को आनन-फानन में पुलिस और एंबुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मौंठ में भर्ती कराया गया। जहां उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें प्राथमिक उपचार दिया। वहीं 4 लोगों की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल झांसी रेफर कर दिया गया है। घटना के संबंध में घायलों ने जानकारी देते हुए बताया कि वह सब एट से चिरगांव कुच बंदिया देव स्थान पर पूजा अर्चना के लिए जा रहे थे तभी वह पूंछ थाना क्षेत्र अंतर्गत ढेरी की पुलिया के पास पहुंचे और उनकी पिकअप गाड़ी असंतुलित होकर डिवाइडर से टकरा गई व नेशनल हाईवे 27 पर ही गाड़ी पलट गई। गाड़ी में सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई वहीं जानकारी के अनुसार गाड़ी में 30 से 35 लोग सवार थे जिसमें 2 दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं जिसमें कुछ बच्चे, महिलाएं, बुजुर्ग, शामिल हैं हालत नाजुक होने पर चार लोगों को जिला अस्पताल झाँसी रेफर कर दिया है वहीं पुलिस द्वारा घटना की जांच की जा रही है।

Jhansidarshan.in