• Fri. Mar 13th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

Garautha…झमाझम बारिश होने से मौसम हुआ खुशनुमा

By

Jun 29, 2022

Garautha…झमाझम बारिश होने से मौसम हुआ खुशनुमा

रिपोर्ट, कृष्ण कुमार 

गरौठा झांसी।। एक ओर जहां उमसभरी गर्मी से लोगों को राहत मिली है तो वहीं पहली बारिश से किसानों के चेहरों पर मुस्कान दिखाई देने लगी है। बारिश न होने से पानी के अभाव के कारण किसानों के खेत सूखे पड़े थे पानी न मिलने के कारण खेत फट रहे थे। किसान पानी की समस्या को लेकर काफी परेशान थे। आखिरकार मौसम मेहरबान हुआ और तेज हवाओं के साथ बुधवार को शाम चार बजे से ही झमाझम बारिश रूक-रूक कर हो रही है। झमाझम बारिश से नगर में जगह-जगह गड्ढों में बारिश का पानी भर गया। इस बारिश से किसानों को बड़ी राहत मिली है तथा किसानों के चेहरे खिल गए।
ज्ञात हो कि जिले में लगभग 60 फीसद भूमि पर वर्षा पर आधारित खेती होती है। यहां के किसान खेतों में पानी नहीं डाल सके। ऐसे में यहां के किसानों को फसल की बुबाई होने का डर सताने लगा था। लेकिन बुधवार को हुई बारिश देर शाम तक रूक-रूक कर पड़ती रही। इससे किसानों के सूखे पड़े खेत पानी के अभाव में फट रहे थे उसमें जान आ गई। बारिश होने से किसानों के मुरझाए हुए चेहरों पर मुस्कान दिखाई देने लगी है वहीं किसानों कहा कि वह अब अपने सूखे पड़े खेतों की जुताई एवं बुबाई कर सकते हैं।

Jhansidarshan.in