• Fri. Mar 13th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

*बिजली गिरने से दो दर्जन से अधिक बकरियों की हुई मौत चारवाहे बाल-बाल बचे* *रिपोर्ट, कृष्ण कुमार*-

By

Jun 28, 2022

*बिजली गिरने से दो दर्जन से अधिक बकरियों की हुई मौत चारवाहे बाल-बाल बचे*

*रिपोर्ट, कृष्ण कुमार*-

गरौठा झांसी।। गरौठा तहसील अंतर्गत आने वाले ग्राम खरका में आज मंगलवार को आकाशीय बिजली गिरने से दो दर्जन से अधिक बकरियों की मौत हो गई।
ग्राम खरका निवासी जगत सिंह यादव पुत्र बिंद्रावन व लच्छीराम पुत्र अजुद्दी अहिरवार रोजाना की भाँति खेतों की ओर बकरियाँ चराने गए थे तभी शाम के समय तेज गड़गड़ाहट हुई और बिजली चमकी इसके साथ ही वारिश होने लगी। इससे पहले चरवाहे कुछ समझ पाते तेज गड़गड़ाहट हुई और चमक के साथ अचानक आकाशीय बिजली की चपेट में आकर जगत सिंह की 17 बकरियाँ व लच्छीराम की 14 बकरियों की मौके पर ही मौत हो गई। चरवाहों ने बताया कि बिजली गिरने से किसी भी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई और दोनों चारवाहे बाल बाल बच गए। तहसील के आला अधिकारियों को आकाशीय बिजली गिरने की जानकारी हुई उन्होंने तत्काल तहसील गरौठा के हल्का संबंधित लेखपाल सचिन कुमार को घटना स्थल पर भेजा वहीं लेखपाल ने मौके पर पहुंचकर मौका मुआयना किया एवं उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट प्रेषित कर आर्थिक सहायता दिलाए जाने का आश्वासन दिया।

Jhansidarshan.in