*गौकशी करते कोंच पुलिस ने पकड़ा गया एक व्यक्ति रिपोर्ट-रविकांत द्विवेदी*
By
Jun 28, 2022
गौकशी करते कोंच पुलिस ने पकड़ा गया एक व्यक्ति
रिपोर्ट-रविकांत द्विवेदी
*कोंच*(जालौन)कोतवाली के उप निरीक्षक खेमचंद्र अपने हमराह उपनिरीक्षक बारेलाल आजाद हेड कांस्टेविल दिनेश पांडेय कांस्टेविल राजेश सिंह और विकास पटेल के साथ क्षेत्र में देखरेख जुर्म जरायम शांति व्यबस्था तलाश बांछित व पेंडिंग विवेचना में मुहल्ला भगत सिंह नगर में मामूर थे तभी मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि कुछ व्यक्ति मुहल्ला गिरवर नगर कबूतरा डेरा के पास बगल वाले मैदान में गौकशी कर रहे है मुखबिर की बात का भरोसा कर मय हमराहियों व मुखबिर को साथ लेकर मुखबिर के बताए गए स्थान पर पहुंच गए तो मुखबिर ने बताया कि जो लोग सामने बैठे दिखाई दे रहे है वहीं गौकशी कर रहे है और वह चला गया उसके बाद पुलिस ने सतर्कता दिखाते हुए मोटर साइकिलों को वहीं रोड किनारे छोड़कर दवे पैर चलकर गौकशी कर रहे व्यक्तियों के पास पहुंच गई और घेरा वन्दी करके ललकारा कि तुम लोग पुलिस की घेराबन्दी में हो फिर भी आवाज सुनते ही एक व्यक्ति फुर्ती से भाग गया पीछा करने पर उक्त व्यक्ति पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहा दूसरे व्यक्ति को पुलिस ने समय करीब 11.05 बजे पकड़ लिया पकड़े गए व्यक्ति का नाम पता पूछते हुए भागे हुए व्यक्ति का नाम पता पूंछा गया तो उसने अपना नाम पप्पू खान पुत्र नूरहसन निवासी मुहल्ला गिरवर नगर उम्र करीब 50 बर्ष बताया जिसके पास से 90 किलो ग्राम मास गौवंश एक अदद पूंछ गौवंश दो अदद गड़ासा एक अदद कुल्हाड़ी और एक अदद छुरी(चाकू)बरामद किया गया वहीं पुलिस के पूंछने पर भागे हुए व्यक्ति के बारे में बताया कि वह उसका नाम नहीं जानता वह असगर उर्फ अग्ग्स का साथी है यह कार्य असगर उर्फ अग्ग्स पुत्र मूसा कुरैशी मुहल्ला आराजी लेन के लिए करते है वह आज भी गौकशी करने के बाद चला गया पुलिस ने इसकी सूचना कोतवाली में प्रभारी निरीक्षक को दी वहीं गोमांस बरामद होने पर पशु चिकित्साधिकारी को सूचना दी सूचन पर मोके पर डॉ एस के सचान उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी मय टीम के घटना स्थल पर पहुंचे जिनके द्वारा बरामद खाल गोवंश हड्डी व चर्बी कलेजी के टुकड़े का बतौर नमूना लिया गया और बरामद गोमांस को गहरा गड्ढा खोदकर दफनाया गया पुलिस उक्त को पकड़कर कोतवाली ले आयी जहां पर पुलिस ने पप्पू खान और असगर उर्फ अग्ग्स के खिलाफ गौ हत्या निवारण अधिनियम उत्तर प्रदेश मुकद्दमा संख्या 124/2022 धारा 3/5/8 में मुकद्दमा दर्ज कर जेल भेज दिया।