*कालपी के अधिवक्ताओं के समर्थन में आये कोंच के अधिवक्ता, कार्य का किया वहिष्कार*
By
Jun 27, 2022
*कालपी के अधिवक्ताओं के समर्थन में आये कोंच के अधिवक्ता, कार्य का किया वहिष्कार*
कालपी के उपजिलाधिकारी व तहसीलदार के विरोध में कई दिनों से चल रहे वहां के अधिवक्ताओं द्वारा विरोध प्रदर्शन में कोंच के अधिवक्ता भी शामिल हुए और हड़ताल पर रहकर कार्य से विरत रहे। बारसंघ कब अध्यक्ष संजीव तिवारी ने बताया कि अधिवक्ताओं के सम्मान में कोंच की बार भी है। कालपी के अधिवक्ताओं के साथ कोंच का प्रत्येक अधिवक्ता है। इसीके क्रम में आज कोंच बार एसोसिएशन हड़ताल पर है और जिला प्रशासन से माँग करती है कि वहां तैनात एसडीएम व तहसीलदार को हटवाया जाए, जिससे न्यायिक कार्य व अन्य कार्य सुचारू रूप से सम्पन्न हो सकें। उंन्होने कहा कि कोंच बार कब सभी अधिवक्ता हड़ताल पर हैं और आज कार्य से विरत है। इस दौरान अधिवक्ताओं ने बार एकता ज़िंदाबाद व तहसीलदार एसडीएम कालपी का ट्रांसफर करो, के नारे भी लगाए। इस मौके पर बारसंघ अध्यक्ष संजीव तिवारी, हल्के सिंह बघेल, अन्नतपाल सिंह, प्रमोद गुप्ता, नरेंद्र तिवारी ,दिनेश तिवारी, जिंतेंद्र पाण्डेय, विभम्भर जाटव आदि इस दौरान मौजूद रहे और कालपी के अधिवक्ताओं का साथ देने की बात कही।
मांगे न मांगी गयीं तो आगे अन्य जिले के अधिवक्ताओं से मांगेंगे साथ
कालपी में वहां के वकीलों द्वारा एसडीएम व तहसीलदार की कार्यप्रणाली को लेकर बराबर धरना प्रदर्शन जारी है। आज पूरे जनपद के अधिवक्ता हड़ताल पर हैं अगर अधिवक्ताओं की मांगें जल्द न मानी गयीं तो आगे अन्य जनपद के अधिवक्ताओं से भी सहयोग मांगा जाएगा। यह बात जिला बार संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एपी सिंह यादव ने कही। उन्होंने कहा कि अगर कालपी के अधिवक्ताओं की मांगें नहीं मांगी गयीं तो अभी तो जिला भर के अधिवक्ता हड़ताल पर आज हैं आगे पूरे प्रदेश के अधिवक्ताओं से सहयोग मांगा जागा और बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश से भी सहयोग मांगेंगे। उन्होंने कहा कि जिला बार अधिवक्ताओं के साथ है और बराबर उनके सम्मान में खड़ी रहेगी।