कांग्रेस पार्टी अग्नीपथ योजना के विरोध में छेड़ेगी आंदोलन,रिपोर्ट कृष्ण कुमार-
By
Jun 27, 2022
कांग्रेस पार्टी अग्नीपथ योजना के विरोध में छेड़ेगी आंदोलन,रिपोर्ट कृष्ण कुमार-
गरौठा झांसी।। आज 27 जून 2022 को उपजिलाधिकारी कार्यालय के सामने भारतीय कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने युवाओं के समर्थन में मोदी सरकार की युवा विरोधी अग्निपथ योजना के विरोध में शांतिपूर्ण तरीके से धरना प्रदर्शन किया। वहीं जिलाध्यक्ष भगवानदास कोरी एवं मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व सांसद कांग्रेस पार्टी राष्ट्रीय सचिव बृजलाल खाबरी रहे विशिष्ट अतिथि किसान कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष शिवनारायण सिंह परिहार रहे। सत्याग्रह में पत्रकारों से बात करते हुए पूर्व सांसद बृजलाल खाबरी ने कहा कि महज चार साल के लिए युवाओं को सेना में जगह देना देश के नौजवानों के साथ बहुत बड़ा छलावा है। इससे देश के युवाओं को बहुत बड़ा आघात पहुंचा कांग्रेस पार्टी इस योजना का पुरजोर विरोध करती है और विरोध करती रहेगी। वहीं जिलाअध्यक्ष भगवानदास कोरी ने बताया कि यदि यह योजना वापस नहीं ली जाती है तो कांग्रेस एक बहुत बड़ा जन आंदोलन छेड़ेगी। वहीं शिवनारायण सिंह परिहार ने कहा कि देश में जब से मोदी सरकार बनी तभी से वह ऊल जलूल योजनाएं लाने का काम कर रही है जैसे कि किसानों के खिलाफ लाए गए कृषि कानून बिल को जिस तरह से वापस लेना पड़ा था उसी तरह से युवाओं के खिलाफ लाई गई इस योजना को भी वापस लेना पड़ेगा अन्यथा युवाओं के साथ साथ किसान भी सड़कों पर उतरेंगे। इस मौके पर चंद्र प्रकाश चौरसिया वीरेंद्र सिंह यादव राजेंद्र बुंदेला राजीव परमार प्रदीप शर्मा विपिन श्रीवास इकबाल खान विपिन दुबे सोनल पटेल हजरत खान चंद्रशेखर राजपूत गब्बर यादव जितेंद्र सिंह परिहार अरविंद परिहार साबिर अली रामनाथ ममता पटेल रफीक खान फहीम खान नरेंद्र दास कपिल राजपूत मुकेश श्रीवास बाबूलाल विजय पटेल पवन हैबतपुरा रामकिशन गोविंद दास श्रीवास के अलावा सैकड़ों कांग्रेसी मौजूद रहे।