• Fri. Mar 13th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

*अग्निपथ का विरोध कर रहीं लेकिन कार्यकाल तक का पता नहीं, कांग्रेसियों की खूब हुई किरकिरी सत्यागृह कार्यक्रम में*

By

Jun 27, 2022

*अग्निपथ का विरोध कर रहीं लेकिन कार्यकाल तक का पता नहीं, कांग्रेसियों की खूब हुई किरकिरी सत्यागृह कार्यक्रम में*

जालौन-इस समय विरोधी दल अपने अपने तरीके से अग्निपथ का विरोध करने में लगे हैं, विरोधी पार्टियां अपने अपने पार्टी हाईकमान के निर्देश पर यह करने में लगीं है। कई नेताओं को तो अग्निपथ को लेकर जानकारी तक ठीक से नहीं है और अग्निपथ का विरोध करने में लगी हैं।
पूरा मामला कस्वे कोंच का है। जहां पर कांग्रेस पार्टी नगर कार्यकारिणी द्वारा सत्यागृह कार्यक्रम चलाया जा रहा है। जिसमें कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि सेना को सम्मान दो और अग्निपथ योजना वापिस लो। इसी कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता आज कोंच तहसील परिसर में एकत्रित हुए और शांतिपूर्ण तरीके से विरोध प्रदर्शन किया और सरकार को अग्निपथ योजना वापिस लेने के लिए कहा। इसी दरम्यान कांग्रेस की पालिकाध्यक्ष डॉ. सरिता वर्मा जब पत्रकारों से बात कर रहीं थीं तो उन्होंने अग्निपथ योजना की जमकर बुराईयां कीं और पत्रकारों से बातचीत में अग्निपथ में युवाओं को पाँच साल तक के लिए चुना जा रहा है, तभी किसी ने बताया कि पांच नहीं चार जिसके बाद पालिकाध्यक्ष हंसते हुए बोलीं कि चार साल। इसके बाद उन्होंने कहा कि सेना के सम्मान में यह सत्यागृह किया जा रहा है। इस अग्निपथ से जो लोग सेना की तैयारी वर्षों से कर रहे थे उन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। पालिकाध्यक्ष का यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रहा है। इस मौके पर कांग्रेस के नगर अध्यक्ष राघवेंद्र तिवारी, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अखिल वैद, ललिया महाराज जरा, सभासद अनिल कुमार पटैरिया एड. आदि दो दर्जन कार्यकर्ता मौजूद रहे।

रविकांत द्विवेदी, जालौन-यूपी

Jhansidarshan.in