• Fri. Mar 13th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

*अग्निपथ विरोध योजना को वापस लेने की मांग को लेकर कांग्रेस ‘सत्याग्रह’ पर बैठी*

By

Jun 27, 2022

*अग्निपथ विरोध योजना को वापस लेने की मांग को लेकर कांग्रेस ‘सत्याग्रह’ पर बैठी*

जालौन-कांग्रेस प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर कांग्रेस ने प्रदेश भर में अग्नीपथ भर्ती योजना के खिलाफ प्रदर्शन कर विरोध जता रही है जनपद जालौन के कोंच में आज कांग्रेसियों ने सत्याग्रह कर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया कांग्रेसियों का कहना था कि सेना भर्ती के लिए तैयारी कर रहे बेरोजगार युवाओं को योजना से बहुत नुकसान होगा केंद्र सरकार से मांग किया कि अग्नीपथ भर्ती योजना को तुरंत वापस लिया जाए अग्निपथ योजना के विरोध में कांग्रेसी नेता पालिकाध्यक्ष सरिता वर्मा ने तहसील प्रांगण में सत्याग्रह कर कहां की कठिन परिश्रम करने के बाद युवा देश की सुरक्षा करने के लिए सेना में भर्ती होते हैं लेकिन केंद्र सरकार युवाओं के परिश्रम पर पानी फेरने का काम कर रही है जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा उन्होंने बताया कांग्रेस हाईकमान का निर्देश था आज प्रत्येक विधानसभा स्तर पर इस योजना के विरोध में शांतिपूर्वक अभियान चलाया जाए इसी को लेकर आज कोंच तहसील परिसर में शांति पूर्वक प्रदर्शन किया गया है ओर युवाओं के साथ कांग्रेस कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। इस मौके पर कांग्रेस नगर अध्यक्ष राघवेंद्र तिवारी,अनिल पटेरिया आदि लोग उपस्थित रहे।

रविकांत द्विवेदी, जालौन-यूपी

Jhansidarshan.in