• Fri. Mar 13th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

*अवैध रूप से अर्जित की गई एक करोड़ से अधिक की संपत्ति प्रशासन द्वारा की गई कुर्क* *रिपोर्ट, कृष्ण कुमार*

By

Jun 26, 2022

*अवैध रूप से अर्जित की गई एक करोड़ से अधिक की संपत्ति प्रशासन द्वारा की गई कुर्क*

*रिपोर्ट, कृष्ण कुमार*

मऊरानीपुर झांसी।।जिलाधिकारी झांसी रविंद्र कुमार व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शिवहरी मीणा के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत झांसी जिले के मऊरानीपुर नगर में गैंगस्टर के आरोपियों की लगभग एक करोड़ से अधिक की संपत्ति प्रशाशन द्वारा कुर्क की गई हैं।
जानकारी के अनुसार मऊरानीपुर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मोहल्ला दुबे चौक निवासी दीपेश सेठिया और विनोद सेठिया पुत्रगण लक्ष्मी नारायण के विरुद्ध जिला प्रशासन व पुलिस प्रशाशन द्वारा गैंगस्टर की कार्यवाही की गई थी। जिसके बाद आज बैंक ऑफ इंडिया मऊरानीपुर के पास एवं मोहल्ला दुबे का चौक में जिला प्रशासन द्वारा अवैध कार्यों से अर्जित की गई संपत्ति को चिन्हित कर कार्यवाही करते हुए दौनों अभियुक्तों की लगभग एक करोड़ से अधिक की संपत्ति कोतवाली प्रभारी लोकेंद्र सिंह के द्वारा मुनादी कराते हुए कुर्क की गई है। उक्त कार्यवाही मऊरानीपुर उपजिलाधिकारी अंकुर श्रीवास्तव एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार चौरसिया के नेतृत्व में कार्यवाही अमल में लाई गई है।

वहीं उपजिलाधिकारी ने बताया की प्रशासन द्वारा आगे भी कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी। तथा अवैध कार्यों से अर्जित की गई संपत्ति को प्रशासन द्वारा चिन्हित कर कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

Jhansidarshan.in