• Mon. Jan 26th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

महाशिवरात्रि पर भगवान आनंदेश्वर महाराज पर हुई भक्ति आनन्द की वर्षा, महाप्रसाद का हुआ वितरण,रविकांत द्विवेदी

By

Mar 2, 2022

महाशिवरात्रि पर भगवान आनंदेश्वर महाराज पर हुई भक्ति आनन्द की वर्षा, महाप्रसाद का हुआ वितरण,रविकांत द्विवेदी

कोंच नगर के बाहरी सीमा पर विराजमान प्राचीन आनंदेश्वर महाराज मंदिर पर सुबह से भगवान शिव शंकर के भक्तों के आने का तांता लगा रहा। दिन भर यहां भगवान शंकर को प्रसन्न करने के लिए जाप, पाठ एवं कई धार्मिक कार्यक्रम होते रहे। देर शाम को यहां पर भगवान आनंदेश्वर महाराज की महा आरती की गई एवं सभी को महा प्रसाद वितरित किया गया। दूध मलाई का मिश्रण भी यहां श्रद्धालुओं को वितरित किया गया। इसके अलावा एक जगह फल, मिष्ठान व पंचामृत भी बांटा जा रहा था। नगर के भगवान आनंदेश्वर महाराज के भक्त यहां पहुँचे और आनंदेश्वर महाराज की खूब जयकारा लगाई। आनंदेश्वर महाराज पर हर वर्ष महाशिवरात्रि को हजारों लोग दर्शन को आते हैं और महाप्रसाद ग्रहण कर अपने जीवन को सफल बनाते हैं।

रविकांत द्विवेदी, जालौन-यूपी

Jhansidarshan.in