उरई में शुक्रवार को बीजेपी की फायर ब्रांड नेता मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती करेगी जनसभा व नगर भृमण
By
Feb 11, 2022
उरई में शुक्रवार को बीजेपी की फायर ब्रांड नेता मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती करेगी जनसभा व नगर भृमण
भारतीय जनता पार्टी की फायर ब्रांड नेता मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती 11 फरवरी को जालौन के उरई में भाजपा प्रत्याशी सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा के जनसमर्थन में कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगी। उमा भारती 1 बजे हेलीकॉप्टर से जालौन के मुख्यालय उरई पहुंचेगी। यह जानकारी भारतीय जनता पार्टी के पिछड़ा मोर्चा के जिला अध्यक्ष महेंद्र सोनी ने दी है। उन्होंने बताया कि उमा भारती का हेलीकॉप्टर 1 बजे उरई के टाउन हाल मैदान में उतरेगा जिसके बाद सड़क मार्ग से कुईया रोड स्थित लोधी धर्मशाला पहुंचेगी, जहां वह कार्यकर्त्ताओ को संबोधित करेगी, इसके अलावा वह उरई शहर में प्रत्याशी सदर विधायक गौरी शंकर वर्मा के लिए वोट भी मांगेंगी उनके आगमन को लेकर भाजपाइयों में खासा उत्साह है।