• Sat. Mar 28th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

बसपा उम्मीदवार कैलाश साहू कि धर्मपत्नी प्रियंवदा साहू ने बसपा को वोट करने की अपील…

By

Feb 10, 2022

बसपा उम्मीदवार कैलाश साहू कि धर्मपत्नी प्रियंवदा साहू ने बसपा को वोट करने की अपील

झाँसी l बसपा उम्मीदवार कैलाश साहू कि धर्मपत्नी प्रियंवदा साहू ने बिजौली, रायकवार समाज मोहल्ला आदि क्षेत्रवासियों से बसपा को वोट करने की अपील की है। इस दौरान प्रियवंदा साहू ने कहा, “झाँसी का विकास, महिलाओं की सुरक्षा सिर्फ बसपा की सरकार में ही हो सकती हैं। इसलिए आज मैं झाँसी की महिलाओं से बहन मायावती के हाथों को मजबूत करने के लिए हाथी के चुनाव निशान के सामने वाला बटन दबाने की अपील करती हूं।” इस दौरान बृजेश नंदनी जिला पंचायत सदस्य, अर्चना चौधरी, विक्की अहिरवार, चंदन वाल्मीक, एडवोकेट रविंद्र अहिरवार ,आनंद साहू पूर्व पार्षद, रविंद्र उर्फ लवली पार्षद ,राहुल अहिरवार, मोनू अहिरवार, रोहित अहिरवार, सुरेंद्र श्रीवास आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे.

Jhansidarshan.in