बी एस पी के जनसमर्थन से बिपक्षियों में छटपटाहट,झाँसी की जनता अब बदलाव चाहती है :- कैलाश साहू
jhansi l बी एस पी के जनसमर्थन से बिपक्षियों में छटपटाहट झाँसी ! बसपा प्रत्याशी व पूर्व विधायक कैलाश साहू का जनसम्पर्क दिनों-दिन लगातार बढ़ता जा रहा है। जहां एक ओर उन्हें लोगों का भरपूर समर्थन मिल रहा है वहीं युवा वर्ग भी उनके साथ जुड़ता जा रहा है। उनका जनसमर्थन देख बिपक्षियों दलों में छटपटाहट मची हुई है. झाँसी विधानसभा क्षेत्र के बसपा प्रत्याशी कैलाश साहू ने अंजनी नगर, राजगढ, श्रीनगर, सिमराहा आदि क्षेत्रों जनसंपर्क किया। जनसंपर्क अभियान के दौरान विभिन्न स्थानों पर उनका स्वागत किया गया। इसके साथ ही उन्होंने क्षेत्रीय लोगों की समस्याएं सुनी। उन्होंने चुनाव जीतकर यहां की समस्याओं का समाधान कराने का वादा किया। इस मौके पर कैलाश साहू ने कहा कि क्षेत्र मे मुझे जनता का समर्थन मिल रहा है। इस दौरान उन्होंने बहन कुमारी मायावती द्वारा किये गए विकास कार्यो व जनकल्याणकारी नीतियों से जनता को रूबरू कराया. जनसंपर्क के दौरान बुजुर्गों ने आशीर्वाद दिया साथ ही क्षेत्र कि समस्याओ को भी बताया जो वर्तमान सरकार ने अनसुनी कर दी हैं। उन्होंने कहा कि बसपा शासनकाल में सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय की तर्ज पर सभी के कल्याण के लिए कार्य करती है. महामाया पेंशन, काशीराम शहरी आवास योजना अनेकों योजनाएं बसपा सरकार में चलाई गई थी जो आम जनमानस को फायदा होता था .कैलाश साहू ने बहुजन समाज पार्टी को वोट देने की अपील की। बसपा प्रत्याशी कैलाश ने कहा कि झाँसी की जनता अब बदलाव चाहती है। वह पूर्व विधायक को अपना सेवक बनाने के लिये आतुर है। कैलाश साहू ने कहा कि जनता की सेवा करने के लिये ही मैंने राजनीति में कदम रखा था । जनता का प्यार व आशीर्वाद पुनः मिला तो हर समय सेवा के लिये तत्पर खड़ा रहूँगा। नगर में विकास की गंगा बहेगी। बसपा का झंडा लहराते, जिंदाबाद का नारा लगाते कार्यकर्ताओ ने उनके साथ-साथ जनसम्पर्क किया । इस दौरान संजीव फाइटर विधानसभा अध्यक्ष, शानू भाई महानगर अध्यक्ष, देवेंद्र अहिरवार, तवरेज मंसूरी, प्रिंस चौधरी, संतोष अहिरवार, संतोष साहू, पवन चौधरी, सुमित वर्मा, मुकेश अहिरवार, शिवम् चौधरी, बलवान सिंह, अभिलाष कुमार, दीपक चौधरी, सुरेश साहू, सुधीर साहू, विद्या सागर साहू, मलखान सिंह, रेफियल मसीह, पंकज साहू, राजकुमार साहू, रामबाबू साहू बृजकिशोर साहू, राज साहू, शिवम् साहू, परमचंद्र साहू,सोनू कश्यप, सोनू सेन, रवि अहिरवार, आनंद साहू, रविंद्र चौधरी, पंकज कुमार, आदि लोग मौजूद रहे l