• Thu. Mar 12th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

नाले में गिरा सात साल का मासूम, नाले में गिरने से मौत, आक्रोशित लोगों ने शव को रखकर लगाया घण्टों जाम

By

Feb 8, 2022

नाले में गिरा सात साल का मासूम, नाले में गिरने से मौत, आक्रोशित लोगों ने शव को रखकर लगाया घण्टों जाम

कोंच कोतवाली क्षेत्र के नदीगांव रोड स्थित बाबू पैलेस के पास
घर के बाहर खेल रहे 7 साल के मासूम की नाले में गिरने से मौत हो गई। इस घटना को जब स्थानीय लोगों ने देखा तत्काल मौके पर पहुंचे और उसे बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन जब तक उसे लोगों ने बाहर निकाला उसकी मौत हो चुकी थी। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश देखने को मिला और उन्होंने कोंच-नदीगांव रोड पर जाम लगा लिया गया। बताया गया है कि शाम के समय नया पटेल नगर का रहने वाला 7 वर्षीय मयंक सविता पुत्र भरत सविता घर के बाहर खेल रहा था, खेलते खेलते वह घर के पास बने खुले नाले में जा गिरा। जिस कारण उसकी मौत हो गई, जब उसके परिजनों को मयंक बड़ी देर तक दिखाई नहीं दिया, तो उसे खोजने का प्रयास किया। जहां स्थानीय लोगों ने नाले की तरफ नजर डाली, तो मयंक उसमें पड़ा हुआ था।परिजनों व इलाकाई लोगों ने मयंक को नाले से निकालने का प्रयास किया, लेकिन मयंक को बाहर निकाल लिया गया लेकिन तब तक मौत हो चुकी थी। जिसके बाद गुस्साये परिजन व स्थानीय लोगों ने कोंच-नदीगांव मार्ग पर जाम लगा लिया और नगर पालिका व ठेकेदार के खिलाफ नारेबाजी की। स्थानीय लोगों ने नगर पालिका हाय हाय और ठेकेदार मुर्दाबाद के नारे लगाए। घटना की सूचना पर एसडीएम राजेश सिंह, सीओ शाहिदा नसरीन पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गई लेकिन परिजन व स्थानीय लोग अपनी मांगों को लेकर घण्टों जाम लगाए रहे। घटना को लेकर नगर पालिका के जेई भी मौके पर गए और इस नाला को अभी 10 दिन पहले काम बंद होने की बात कही जबकि यह काम करीब तीन माह से बंद पड़ा है, जेई के यह शब्द सुनते ही स्थानीय लोग ओर गर्म हो गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए सीओ शाहिदा नसरीन के द्वारा परिजनों को काफी समझाने का प्रयास किया तब कहीं जाकर परिजन माने। सीओ द्वारा ठेकेदार के ऊपर तत्काल एफआईआर किये जाने सहित जो भी वैधानिक कार्यवाही होगी वह किये जाने व जो भी सरकारी मदद दिए जाने की व्यवस्था होगी, वह भी दी जायेगी। तब कहीं जाकर परिजन व स्थानीय लोग माने और जाम खोला। हम आपको बताते चलें कि यह नाला महीनों से खुदा पड़ा हुआ है और इस पर प्रशासन ने गंभीरता नहीं दिखाई नहीं तो आज असमय यह नन्हा बालक मौत के मुंह में नहीं समाता। अब आगे देखना यह होगा कि किस पर क्या कार्यवाही होती है ?

रविकांत द्विवेदी, जालौन-यूपी

Jhansidarshan.in