• Tue. Jan 27th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

*जालौन में जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट में फहराया तिरंगा, संबिधान की दिलाई शपथ*

By

Jan 26, 2022

*जालौन में जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट में फहराया तिरंगा, संबिधान की दिलाई शपथ*

पूरे देश में 73वां गणतंत्र दिवस बड़े हर्षोल्लास में मनाया जा रहा है। इसी के तहत जालौन के जिला मुख्यालय उरई के कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने विभागीय कर्मचारियों के साथ झंडा फहराने के बाद संविधान की शपथ दिलाकर गणतंत्र दिवस को मनाया, जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट सभागार में गणतंत्र दिवस की महत्वता और संविधान के मूल उद्देश्यों को बताया।
जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुई गणतंत्र दिवस मनाया, वही उन्होंने बताया कि गणतंत्र दिवस हर भारतीय की पहचान है और यह जाति समुदाय से उठकर देश का हर नागरिक बहुत ही उत्साह और धूमधाम से मनाता है। देश के हर नागरिक का कर्तव्य है कि हम लोगों को समाज के हर व्यक्ति के साथ परस्पर सामंजस्य और सहयोग बना कर चलना चाहिए और देश के हर प्रदेश में रह रहे व्यक्तियों से हमेशा समान नागरिक की तरह व्यवहार करना चाहिए।

रविकांत द्विवेदी, जालौन-यूपी

Jhansidarshan.in