कांग्रेसियों ने बिनौरा में जय भारत महासंपर्क अभियान के तहत किया सम्मान
कांग्रेसियों ने बिनौरा (पुर) में महासम्पर्क अभियान के तहत किया स्वतंत्रता सेनानी, सैनिक परिवार, सफाई कर्मी,आशा बहू,रसोइया,व शिक्षा मित्रों का सम्मान किया। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के जय भारत महासंपर्क अभियान की शुरुआत गुरुवार से हुई। पहले दिन पार्टी के ब्लाक अध्यक्ष लोकेन्द्र नाथ ब्यास ने उरई विधानसभा क्षेत्र के ब्लाक डकोर की बिनौरा न्याय पंचायत क्षेत्र के ग्राम बिनौरा पुर में घर-घर जाकर दस्तक दी व चौपाल लगाई और वहीं प्रवास किया। कांग्रेस कमेंटी के बिनौरा न्याय पंचायत अध्यक्ष राहुल द्विवेदी ने बताया कि पार्टी की ओर से चलाया जा रहा एक बड़ा अभियान है। जिसके तहत हम आप लोगों के बीच आए हैं आपकी समस्याओं को सुनकर उसका जो भी समाधान होगा। उसका निराकरण करने की पार्टी कोशिश करेगी। केंद्र और उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकारों से हर वर्ग त्रस्त है। महंगाई आसमान छू रही है गरीब, मजदूर परेशान है देश का युवा नौजवान आज बेरोजगार है। लगातार बेरोजगारी बढ़ने के कारण युवाओं में हताशा और निराशा बढ़ रही है और अब युवा कांग्रेस पार्टी की ओर देख रहा है और आने वाले विधानसभा चुनावों में यही युवा इस केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकारों को अच्छा सबक सिखाएगा। वहीं कांग्रेस कमेटी के न्याय पंचायत उपाध्यक्ष डॉ देवेन्द्र द्विवेदी ने लोगों से संवाद कर सभी को कांग्रेस की नीतियों के बारे में बताया। इस मौके पर पदाधिकारियों ने गांव के स्वतंत्रता सेनानी, आशा कार्यकर्ती, सैनिक परिवार, सफाई कर्मी व शिक्षामित्रों को उनके उत्कृष्ट कार्य करने पर स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस मौके पर लोकेन्द्र नाथ व्यास ‘अध्यक्ष’ ब्लाक डकोर, राहुल द्विवेदी ‘अध्यक्ष’ न्याय पंचायत बिनौरा,जानकी वर्मा ग्राम प्रधान डॉ देवेन्द्र द्विवेदी ‘उपाध्यक्ष’ न्याय पंचायत बिनौरा, राजकुमार गोस्वामी सैनिक परिबार, ऋचा देवी आशा बहू, सुनीता देवी व राधा देवी रसोइया, समीर पठान, हेमन्त सोनी, दिनेश द्विवेदी, बाला चौधरी, रोहित, चक्रपाणि, दिलीप दुवे, मुन्ना दाऊ, कन्हैया लाल दुवे, कपिल द्विवेदी, भूरे नन्ना, लाला सेठ मौजूद रहे।