
महिला कल्याण सगठन द्वारा 75 वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में आयोजित कार्यक्रम
दिनांक:15.08.21 को झाँसी मंडल महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा श्रीमती रेनू गौतम की अध्यक्षता में राष्ट्र का 75 वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया I इस अवसर पर श्रीमती रेनू द्वारा महिला कल्याण संगठन द्वारा संचालित बेतवा नर्सरी स्कूल में ध्वजारोहण किया गया I इसके उपरान्त मंडल रेल प्रबंधक आशुतोष सहित सभी शाखाधिकारी एवं महिला कल्याण संगठन की सदस्यायें मंडल रेलवे चिकित्सालय पहुचे, जहाँ उन्होंने अस्पताल में इलाज हेतु भर्ती मरीजों को स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में फल तथा उपहार वितरित की I
इस अवसर पर महिला कल्याण की उपाध्यक्षा श्रीमती गुंजन निगम, मेधा सेंगर, शालिनी वर्मा, सचिव श्रीमती मोनिका गोयल, कोषाध्यक्षा श्रीमती जया मिश्र, सह सचिव श्रद्धा आदि उपस्थित रहीं I
(2)
मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में नव संस्थापित CCTV सुरक्षा प्रणाली का शुभारम्भ
मंडल प्रशासन रेल यात्रियों के साथ-साथ अपने कर्मचारियों तथा संपत्ति की सुरक्षा हेतु निरंतर प्रयासरत है I इसी क्रम में आज दिनांक : 17.08.21 को मंडल रेल प्रबंधक आशुतोष द्वारा मंडल नियंत्रण कार्यालय में में नव संस्थापित CCTV मोनिटरिंग सेल का उदघाटन किया गया I इस प्रणाली के अंतर्गत कुल 34 कैमरे लगाए गए हैं जो मंडल कार्यालय का चप्पा-चप्पा कवर करने के लिए पर्याप्त है I उक्त संस्थापन के माध्यम से मंडल कार्यालय में प्रवेश द्वार से लेकर कार्यालय के अन्दर के सभी विभाग, अनुभाग में प्रवेश आदि पर पूर्ण निगरानी रखना संभव हो सकेगा I CCTV मोनिटरिंग सेल मंडल कार्यालय के रेल सुरक्षा बल कण्ट्रोल रूम में बनाया गया है I जहाँ पर 32 इंची 03 डिस्प्ले यूनिट्स के माध्यम से गतिविधियों पर नज़र राखी जा सकती है I सुरक्षा के दृष्टि से 24 टेरा बाईट के स्टोरेज क्षमता के साथ लगभग 30 दिनों की रिकॉर्डिंग इसमें सुरक्षित रहती है I जो कि आवश्यकतानुसार देखी जा सकती है I
इस नव संस्थापित मोनिटरिंग सिस्टम के माध्यम से मंडल कार्यालय में सुरक्षा के स्तर में बढ़ोतरी होगी तथा मोनिटरिंग व्यवस्था ओउर सुगम हो सकेगी I
रेल सुरक्षा बल नियंत्रण कार्यालय में कार्यरत कर्मियों को इसके संचालन सम्बन्धित आवश्यक ट्रेनिंग प्रदान की गयी I उक्त संस्थापन कार्य को सफलतापूर्वक पूर्ण करने तथा इसकी उपयोगिता के मद्देनजर मंडल रेल प्रबंधक द्वारा टेलिकॉम विभाग से जुड़े कर्मचारियों व् अधिकारीयों को संयुक्त रूप से र.10000/- का पुरस्कार देने की घोसणा की I
(3)
मंडल के नए मुख्य चिकित्सा अधीक्षक
आज दिनांक: 17.08.21 को डॉ. रविन्द्र प्रसाद को मंडल रेल चिकित्सालय में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक नियुक्त किया गया I डॉ. प्रसाद इंस्टिट्यूट ऑफ़ मेडिकल साइंस, BHU वाराणासी से MBBS, MD हैं तथा भारतीय रेलवे स्वास्थ्य सेवा बैच 1990 के अधिकारी है I झाँसी आने से पूर्व इन्होने कानपुर, आगरा, झाँसी में ACMS के पद पर कार्य किया है I इनके द्वारा रेल सेवा की शुरुवात प्रयागराज मंडल से की गयी थी I
(4)
रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों के हितार्थ गाडी संख्या 01881 / 01882 झाँसी-इटावा स्पेशल एक्सप्रेस (प्रतिदिन) का संचालन किया जा रहा है :
झाँसी से – गाडी संख्या 01881 का संचालन दिनांक: 20.08.21 से अग्रिम सूचना तक तथा
इटावा से – गाडी संख्या 01882 का संचालन दिनांक: 21.08.21 से अग्रिम सूचना तक I
गाडी संरचना – SLRD-02, GS-08; आरक्षित कोच – GSCN – 01 = 11 कोच
01881 झाँसी-इटावा
स्टेशन
01882 इटावा-झाँसी
आगमन
प्रस्थान
आगमन
प्रस्थान
—
1725
झाँसी
1005
—
1747
1749
दतिया
0913
0915
1811
1813
डबरा
0845
0847
1900
1905
ग्वालियर
0755
0810
1929
1931
मालनपुर
0639
0641
2001
2002
सोनी
0603
0604
2050
2052
भिंड
0538
0540
2230
—-
इटावा
—-
0500
(5)
रेल प्रशासन द्वारा यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से निम्नलिखित स्पेशल रेलगाड़ियों का संचालन किया जा रहा है :
1- गाडी सं 01805 / 01806 झाँसी – आगरा पूर्ण आरक्षित विशेष एक्सप्रेस (प्रतिदिन)-
झाँसी से – गाडी सं. 01805, दिनांक 18.08.21 से अग्रिम सूचना तक संचालित की जायेगी I
आगरा से – गाडी सं. 01806, दिनांक 19.08.21 से अग्रिम सूचना तक संचालित की जायेगी I
-: समय व ठहराव :-
01805 झाँसी–आगरा
स्टेशन
01806 आगरा-झाँसी
आगमन-प्रस्थान
आगमन-प्रस्थान
1605
झाँसी
1120
1619-1620
करारी
1017-1018
1631-1633
दतिया
1004-1006
1643-1644
सोनागिर
0950-0951
1653-1654
कोटरा
0940-0941
1703-1705
डबरा
0929-0931
1711-1712
सिमरियाताल
0922-0923
1718-1719
अनंतपेठ
0915-0916
1728-1729
आंतरी
0905-0906
1737-1738
संदलपुर
0856-0857
1746-1747
सिथौली
0845-0846
1805-1807
ग्वालियर
0832-0834
1816-1817
बिरलानगर
0824-0825
1828-1829
रायरू
0814-0815
1836-1837
बानमोर
0806-0807
1844-1845
नूराबाद
0758-0759
1851-1852
सांक
0751-0752
1901-1903
मुरैना
0740-0742
1911-1912
सिकरौन्दा
0731-0732
1919-1920
हेतमपुर
0723-0724
1950-1952
धौलपुर
0701-0702
2003-2004
मनिया
0648-0649
2016-2017
जाजू
0636-0637
2030-2031
भांडई
0623-0624
2105
आगरा केंट
0610