भारतीय जनता युवा मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष एक अगस्त को आएंगे कोंच-बेटू
रिपोर्ट – रविकांत द्विवेदी
स्थांन-कोंच, (जालौन( यूपी)कोंच:-भारतीय जनता युवा मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सुनील साहू एक अगस्त को कोंच आएंगे। यह जानकारी भारतीय जनता युवा मोर्चा के नगर महामंत्री दीपक गर्ग बेटू ने दी। उन्होंने बताया कि एक अगस्त को कानपुर बुंदेलखंड भारतीय जनता युवा मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सुनील साहू का कोंच नगर आगमन हो रहा है। इसके बाद वह जय प्रकाश नगर स्थित अग्रवाल धर्मशाला में युवा मोर्चा की बैठक में मौजूद रहेगें और बैठक को संबोधित करेंगे। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा से जुड़े सभी युवाओं से अपील की है कि वह इस पार्टी कार्यक्रम को सफल बनायें। प्राप्त जानकारी के मुताबिक कानपुर बुंदेलखंड भारतीय जनता युवा मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सुनील साहू का कोंच में लगभग एक घण्टे का कार्यक्रम प्रस्तावित है।