कोंच में अग्रवाल धर्मशाला में अखिल भारतीय प्रधान संगठन की एक बैठक सम्पन्न हुई। यह बैठक अखिल भारतीय प्रधान संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आमोद उदैनिया, जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह कुशवाहा, समाजसेवी व ब्राह्मण समाज के नेता देवीदयाल रावत के आतिथ्य में सम्पन्न हुई। आयोजित बैठक में कोंच ब्लाक कार्यकारिणी के गठन पर चर्चा हुई। जिसमें सर्वसम्मति से मौजूद प्रधानों के बीच कोंच ब्लाक का अध्यक्ष आनन्द कुमार पचौरी को बनाया गया। वहीं उपाध्यक्ष दिग्विजय सिंह गैंदोली, महेन्द्र कुमार जुगराजपुरा, गोपालदास निरंजन भड़ारी, अयोध्या प्रसाद प्रजापति बरोदा कला को बनाया गया है। वहीं महामंत्री शैलेन्द्र पटेल फुलैला, महासचिव रविन्द्र सिंह चंदुर्रा व कोषाध्यक्ष सिद्धार्थ नरी को बनाया गया है। वहीं ब्लॉक कार्यकारिणी के गठन के बाद अतिथियों का स्वागत प्रधानों ने माला पहनाकर किया।