• Thu. Jan 29th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

विश्व हिन्दू परिषद गौरक्षा के प्रांत सह संयोजक ने गायों की सेवा कर मनाया जन्मदिन

विश्व हिन्दू परिषद गौरक्षा के
प्रांत सह संयोजक ने गायों की सेवा कर मनाया जन्मदिन

उरई में विश्व हिन्दू परिषद गौरक्षा विभाग के प्रान्त सह संयोजक ओंकार सिंह ठाकुर ( विक्की भईया) ने अपना जन्मदिन गायों की पूजा सेवा करके मनाया। वहीं युवाओं ने भी ओंकार सिंह ठाकुर विक्की भैया का जन्मदिन कई जगह मनाया। विश्व हिन्दू परिषद गौरक्षा विभाग के प्रान्त सह संयोजक ओंकार सिंह ठाकुर ( विक्की भईया) ने अपने जन्मदिन पर गौशाला में जाकर गौमाता का पूजा सेवा की। उन्होंने गायों को घास व रोटी-मिष्ठान भी खिलाया। विश्व हिन्दू परिषद गौरक्षा विभाग के प्रान्त सह संयोजक ओंकार सिंह ठाकुर ( विक्की भईया) के जन्मदिन को जिले के युवाओं ने धूमधाम से मनाया। गोहन-चाकी -बंगरा व बजरिया में लोगों में केक काटकर अनकी अनुपस्थिति में जन्मदिन मनाया गया। सुबह प्रात:से ही रामकुटी पर व सायं राधा पैलेस में सैकड़ों युवाओ ने जाकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। वहीं ओंकार ठाकुर ने प्रभु आईये में जाकर सरकारी अस्पताल में भोजन वितरण किया व टीम का आभार व्यक्त किया। अंत में ओंकार सिंह ने वृक्षारोपण भी किया।

Jhansidarshan.in