*एस.एन. गुप्ता बड़ा मील में नेत्र शिविर में 175 मरीज देखे गए, दो दर्जन का होगा ऑपरेशन*
जालौन:-एस.एन. गुप्ता बड़ा मील कोंच में आयोजित नेत्र शिविर में 175 लोगों की आंखों को चैक किया गया। जिनमें 24 लोगों के मोतियाबिंद के ऑपरेशन सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय चित्रकूट धाम में किये जायेंगे। नेत्र शिविर में लगभग 4 सैकड़ा लोग पंजीकृत हुए थे लेकिन समय आभाव के कारण महज 175 लोगों को देखा जा सका। नेत्र शिविर के आयोजक सुरेश बाबू गुप्ता (बाबू जी) ने बताया कि यह कैम्प निःशुल्क है, अगले माह भी यह कैम्प बड़ा मील में लगेगा। सुरेश गुप्ता (बाबू जी) ने बताया कि जिन लोगों के मोतियाबिंद के ऑपरेशन चित्रकूट में किये जायेंगे, उन्हें बस यहां से ले जाएगी और यहीं कोंच वापिस छोड़ने भी आएगी। नेत्र रोगियों को देखने के कार्य में नेत्र विभाग चित्रकूट के डॉ आशीष कुमार गुप्ता, हरीओम तिवारी, धनन्जय शुक्ला, राम स्वरूप, प्रमोद कुमार, सुधांशु लगे हुए थे। वहीं अन्य व्यवस्थाओं में राहुल गुप्ता लगे हुए थे।