• Wed. Jan 28th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

यूपी जोड़ो सदस्यता अभियान को प्रदेश के सभी जिलों में मिल रहा जनता का व्यापक समर्थन -सभाजीत सिंह

By

Jul 20, 2021

 

यूपी जोड़ो सदस्यता अभियान को प्रदेश के सभी जिलों में मिल रहा जनता का व्यापक समर्थन -सभाजीत सिंह

*एक सप्ताह में 14 लाख 66 हजार 947 बने नए सदस्य- सभाजीत सिंह*

झांसी : आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने कहा कि 8 जुलाई से प्रदेश के सभी जिलों में शुरु हुई यूपी जोड़ो सदस्यता अभियान को लेकर जनता में बेहद उत्साह है और समर्थन प्राप्त हो रहा है इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि एक इस अभियान के तहत एक सप्ताह मे में 14 लाख 66 हजार 947 नए सदस्य बन चुके है ।
उन्होंने कहा कि बुनियादी मुद्दों पर राजनीति करने वाली आम आदमी पार्टी को यूपी में अपार जनसमर्थन मिल रहा है। पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल की नीतियों और उनके विकास के मॉडल से यहां की जनता बेहद प्रभावित है। और बड़ी संख्या में लोग पार्टी जुड़ रहे है ।
श्री सिंह पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि योगी राज में अपराध, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी, महंगाई आदि से परेशान लोग यूपी के विकास के लिए यहां भी केजरीवाल मॉडल लाना चाहते हैं।
सभाजीत सिंह ने कहा कि प्रदेश भर में आम आदमी पार्टी का यूपी जोड़ो अभियान जिस तेजी से आगे बढ़ रहा है, उसे देख कर कहना गलत न होगा कि आप के समर्पित कार्यकर्ताओं के दम पर आज पूरे प्रदेश में नफरत और बदले की राजनीति करने वाली नकारा सरकार के खिलाफ परिवर्तन की बयार उठ खड़ी हुई है। पार्टी के साथी घर- घर जाकर बड़ी संख्या में नए सदस्य बना रहे हैं। जगह-जगह कैंप भी लगाए जा रहे हैं। हर जिले में मिस्ड कॉल नंबर जारी किए गए हैं और सदस्यता लेने के लिए एप भी लांच किया गया है। प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने बताया कि प्रदेश के सभी जिलों में यह अभियान पूरे उत्साह के साथ आगे बढ़ रहा है। सभी जिलों से अभियान की प्रगति के अच्छे आंकड़े सामने आए हैं। कार्यकर्ताओं के उत्साह से पूरे प्रदेश में आम आदमी पार्टी का यूपी जोड़ो अभियान छा गया है।

*कार्यकर्ताओं में भरा जोश*

प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने कार्यकर्ताओं के उत्साह की सराहना की। कहा कि पार्टी संयोजक केजरीवाल की नीतियों को लोगों का भरपूर प्यार मिल रहा है। एक करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य पाने के लिए हमें बस लोगों तक पहुंचने की जरूरत है। यही प्रयास 2022 के विधानसभा चुनाव में परिवर्तन की आंधी में तब्दील होगा। इसलिए हमें जरा भी कसर नहीं छोड़ी है। घर घर जाकर, शिविर लगाकर हर तरह से नए सदस्य जोड़ने हैं। सभाजीत सिंह ने कहा कि अरविंद केजरीवाल के विकास मॉडल और प्रदेश प्रभारी संजय सिंह के जुझारू नेतृत्व पर भरोसा जताते हुए खुद से भी बड़ी संख्या में लोग सदस्य बनने के लिए आगे आ रहे हैं। लोगों के इसी प्यार को हमें परिवर्तन की ऐसी आंधी में तब्दील करना होगा, जो सभी मोर्चे पर नाकाम योगी सरकार का सारा मद और अहंकार नेस्तनाबूद कर दे।

*कई स्तर पर हो रही अभियान की मानिटरिंग*
प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने बताया कि अभियान के तहत विधानसभा क्षेत्र स्तर पर 25000 सदस्यों का लक्ष्य दिया गया है। इसके लिए विधानसभा स्तर पर अभियान के इंचार्ज नियुक्त किए गए हैं। खुद प्रदेश प्रभारी संजय सिंह जिलों का दौरा करके पार्टी के साथियों का उत्साह बढ़ा रहे हैं। प्रदेश कार्यकारिणी के तमाम पदाधिकारियों को अलग-अलग स्तर पर अभियान के मानिटरिंग की जिम्मेदारी दी गई है।

इसके पूर्व कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह ने दीप प्रज्ज्वलन तथा झाँसी की रानी लक्ष्मी बाई, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व डॉ भीम राव अम्बेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया तत्पश्चात जिले के पदाधिकारियों ने प्रदेशाध्यक्ष सभाजीत सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष रमन सिंह आज़ाद, CYSS के प्रदेश महासचिव अंकित परिहार, प्रदेश कोषाध्यक्ष उज्ज्वल मोदी का माल्यार्पण कर स्वागत किया। स्वागत कर्ताओं में प्रदेश सचिव श्रीमती अर्चना गुप्ता , जिलाध्यक्ष कैलाश कुशवाहा, CYSS के प्रदेश उपाध्यक्ष सचिन साहू, झाँसी विधानसभा के संभावित प्रत्याशी नरेंद्र श्रीवास, बबीना विधानसभा के संभावित प्रत्याशी अनिल राजपूत, जिला उपाध्यक्ष महानगर, हनीफ खान, राशिद खान, जिलाउपाध्यक्ष अनिरुद्ध प्रताप सिंह आदि रहे।
कार्यक्रम में कोरोना वारियर्स को भी सम्मानित किया गया जिसमें कई पत्रकार, नगर निगम के सफाई कर्मी व अन्य सरकारी विभागों के लोग शामिल रहे।

इस अवसर दर्जनों नए लोगों ने पार्टी की सदस्यता ली तथा नीरज श्रीवास को CYSS के जिलाध्यक्ष की ज़िम्मेदारी सौंपी गई
कार्यक्रम में मुख्य रूप से अनुराग मिश्रा (प्रदेश सचिव, विधि प्रकोष्ठ) पुत्तू सिंह कुशवाहा, भवजीत सरना, नौशाद, मेहताब आलम, हबीब सिद्दीकी, आशीष गुप्ता, राजीव द्विवेदी, डॉ ठाकुरदास , किशन गोपाल झा, राहुल झा, अखिल रायकवार, वीरू वाल्मीकि, मऊरानीपुर विधानसभा प्रभारी आलोक मिश्रा, मऊरानीपुर विधानसभा संभावित प्रत्याशी चंद्रभान चकारा, शाहनवाज़ उद्दीन, असलम कुरेशी, मोनू परिहार, आबिद कुरेशी, रमजानी कुरेशी, क्षेमेन्द्र पांडेय, शाहरुख कुरेशी, सलमान कुरेशी, आनंद मिश्रा, राशिद कुरेशी, आरिफ कुरेशी, अलवर कुरेशी आदि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन जिला संगठन अध्यक्ष मोहम्मद अरशद खान ने किया तथा सभी के प्रति आभार महानगर जिलाध्यक्ष इरशाद खान ने किया।

Jhansidarshan.in