*सड़क दुर्घटना में 45 वर्षीय किसान की मौत रिपोर्ट-रविकांत द्विवेदी*
एट थाना क्षेत्र के ग्राम अमिटा का किसान रामसिंह कुशवाहा 45 वर्ष पुत्र स्वर्गीय ग्राम कुशवाहा रविवार रात करीब 8 बजे अपनी लड़की पिंकी 21 वर्ष निवासी इंगुई खुर्द और उसके भतीजे अंशु 10 वर्ष को मोटरसाइकिल से लेकर ससुराल से मायके आ रहा था। इस दौरान जब वह लोग नेशनल हाईवे के पिरोना ओवरब्रिज गुजर रहे थे तभी तेज रफ्तार वाहन ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी जिसमें सभी लोग उछलकर रोड पर गिरे जिसमें वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि लड़की व नाती घायल हुए। हादसे की खबर पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को अस्पताल रवाना किया जहां जांच पड़ताल के बाद किसान रामसिंह को मृत बताया गया जबकि लड़की पिंकी और नाती अंशु की हालत ठीक बताई गई। पुलिस ने किसान के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।