*एट टोल प्लाजा पर मनाया गया कंपनी का 25 वां स्थापना दिवस रिपोर्ट-रविकांत द्विवेदी*
उरई/एट टोल प्लाजा पर मनाया गया कंपनी का 25 वां स्थापना दिवस इस मौके पर हाईवे किनारे वृक्षारोपण कर वाहन चालकों को जागरूक करते हुए यातायात नियम पालन करने की दी गई जानकारी हाईवे पर हादसों के दौरान मदद करने के लिए हेल्पलाइन नंबरों को दे जानकारी। कानपुर झांसी हाईवे पर बने एट टोल प्लाजा पर पाथ इंडिया कंपनी के मुख्य परियोजना अधिकारी सुल्तान अहमद खान टोल मैनेजर केके शुक्ला ने कंपनी का 25 वां स्थापना दिवस बड़े ही धूमधाम से मना कर कंपनी के द्वारा किए जा रहे कार्यों को कर्मचारियों के बीच साझा करते हुए कहा कि पाथ इंडिया कंपनी में देश के अलावा विदेशों में भी टोलो की जिम्मेवारी बड़ी जिम्मेदारी के साथ निभा रहा है साथ ही उनमें करने वाले कर्मचारी भी कंपनी मे सहयोग कर रहे हैं दूसरी ओर स्थापना दिवस के मौके पर हाईवे किनारे वृक्षरोपण किया गया जिसस पर्यावरण का भी ध्यान रखा जा सके पाथ इंडिया कंपनी के मुख्य परियोजना अधिकारी सुल्तान अहमद खान ने हाइवे से गुजरने वाले वाहन चालकों को जागरूक करते हुए कहा कि वे हाईवे पर चलते समय नियमित स्पीड में वाहन चलाएं सीट बेल्ट का प्रयोग करें हाईवे पर होने वाली दुर्घटनाओं में घायलों की मदद कर जल्द से जल्द नजदीकी पुलिस स्टेशन या टोल प्लाजा द्वारा इस्तेमाल होने वाले हेल्पलाइन नंबर पर जानकारी दें जिससे उन घायलों की जान बचाई जा सके। इस मौके पर मतीन खान, महेश यादव, डॉक्टर अफजाल खान, पंकज पाल, आशीष कुमार, गोविंद, दीपक, हरिओम, विनोद ,अनंतराम, विष्णुकांत, भगवानदास, राम कुमार, मुइन खान सहित सैकड़ों टोल कर्मचारी मौजूद रहे।