*सैकड़ों अन्ना जानवरों से किसान हुए परेशान उपजिलाधिकारी को दिया ज्ञापन:रिपोर्ट कृष्ण कुमार:*
गरौठा झांसी।। आज दिनांक 19/7/2021 को ग्राम जलालपुरा के किसानों ने उपजिलाधिकारी गरौठा धीरेंद्र प्रताप सिंह को प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि किसानों के द्वारा खरीफ की फसल तिली, मूंगफली, उड़द आदि फसलों को सैकड़ों की तादाद में घूमते अन्ना जानवर फसलें चौपट कर रहे हैं। एक तो प्रकृति किसानों का साथ नहीं दे रही ऊपर से अन्ना जानवर फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं कुछ किसानो ने अपने निजी जानवरों की व्यवस्था स्वयं कर ली है लेकिन आसपास के गांव के सैकड़ों की संख्या में अन्ना जानवर खेतों में आकर फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। प्रदेश सरकार द्वारा बनवाई जा रही हैं गौशाला लेकिन इस गांव में अब तक नहीं बनवाई गई गौशाला वहीं किसानों ने उपजिलाधिकारी से मांग की है कि ग्राम में गौशाला नहीं है इसलिए किसानों के हित को देखते हुए एक गौशाला का निर्माण कराया जाए। जिससे किसानों की फसलों को अन्ना जानवरों से चौपट होने से बचाया जा सके। इस मौके पर किसान जितेंद्र सिंह रविंद्र सिंह धर्मेंद्र सिंह बलराम सिंह धर्मपाल सिंह नंदन अहिरवार महिपतसिंह लालाराम रणधीर सिंह विश्वनाथ सिंह शिवराज सिंह अजीत सिंह सुरेंद्र सिंह सहित दर्जनों किसान मौजूद रहे।