*बहुजन समाज पार्टी सभी वर्गों को जोड़कर पुनः बनाएगी सरकार – बृजेश जाटव*
*बसपा सभी वर्गो को जोड़कर सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय की नीति लागू कर पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी-बाबू जी बोहरा*
बहुजन समाज पार्टी सभी वर्गो को जोड़कर पुनः बसपा सरकार बनाएगी और सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय की नीति लागू कर समस्त वंचित समाज के अधिकार की रक्षा करेगी। यह बात ग्राम सदूपुरा में बूथ कमेटी बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए बुंदेलखंड प्रभारी मा. डॉ. बृजेश जाटव ने कही। सदूपुरा में बहुजन समाज पार्टी की माधौगढ़ विधानसभा 219 के सेक्टर सदूपुरा में बूथ कमेटी पुनरीक्षण की बैठक सेक्टर अध्यक्ष कुंवर सिंह कुशवाहा की अध्यक्षता एवं मानवेन्द्र निरंजन विधानसभा कोषाध्यक्ष के संचालन में सम्पन्न हुई। बैठक में सर्वप्रथम सभी ने बाबा साहब डॉ भीम राव अम्बेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि मा. बृजेश जाटव बुंदेलखंड प्रभारी एवं विशिष्ठ अतिथि मुख्य सेक्टर प्रभारी बृजमोहन कुशवाहा एड. एवं मंडल सेक्टर प्रभारी धीरेन्द्र चौधरी रहे। बैठक में बूथ कमेटी का पुनरीक्षण कार्य के मिशन 2022 के तहत बसपा सरकार लाकर बहिन जी को पांचवीं बार मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया गया। बैठक में प्रमुख रूप से आनन्द पटेल बाबू जी बोहरा जिला पंचायत सदस्य, जिला सचिव श्यामसुंदर कुशवाहा, चन्द्रशेखरजाटव विधानसभा महासचिव, धर्मेन्द्र कुशवाहा खुर्द, वीर सिंह कुशवाहा खुर्द,देवेन्द्र प्रजापति भदेवरा, रामगोपाल प्रजापति, सत्येन्द्र, रामबाबू, रामसनेही, राकेश कुमार, मंगल सिंह, रामराजा अहिरवार, प्यारे लाल, आशीष सर, लालता प्रसाद अहिरवार,गयाप्रसाद कुशवाहा गैंदौली, कमलेश कुमार अहिरवार, मुरारी लाल चौरसिया, रविन्द्र कुमार, मानवेन्द्र बाग्ला आदि उपस्थित रहे।