• Thu. Apr 2nd, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

*वृक्ष लगाओ और उनकी देखभाल भी करो, यह हम सबका कर्तव्य-विधायक*

*वृक्ष लगाओ और उनकी देखभाल भी करो, यह हम सबका कर्तव्य-विधायक*

रिपोर्ट, रविकांत द्विवेदी जालौन

वृक्ष लगाना एक बहुत ही नेक का काम होता है इसलिये कम से कम सभी लोग वर्क वृक्ष अवश्य लगाएं, साथ ही जो वृक्ष लगाया है उसकी देखभाल भी अवश्य करें। यह बात माधौगढ़ विधायक मूलचन्द्र निरंजन ने ग्राम पचीपुरी में वृक्षारोपण करते हुए कही।

पचीपुरी में वृक्षारोपण करते हुए विधायक ने कहा कि प्रकृति के संतुलन बनाये रखने के लिए वृक्षों का बहुत बड़ा योगदान होता है। उन्होंने कहा कि सभी लोग कम से कम एक वृक्ष लगाएं और उसको तैयार यानी उसकी देखभाल करने में भी अपना योगदान सुनिश्चित करें। इस मौके पर सुनील शर्मा सभासद, अमित उपाध्याय महामंत्री, पवन नगर कार्यवाह, गौरी चबोर अध्यक्ष सोसायटी कोंच, प्रधान प्रतिनिधि अवधेश पटेल, बूथ अध्यक्ष रिंकेश मिश्रा आदि मौजूद रहे।

Jhansidarshan.in