• Thu. Apr 2nd, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

*तहसील गरौठा में फरियादियों के लिए फिर शुरू हुआ संपूर्ण समाधान दिवस:रिपोर्ट कृष्ण कुमार:*

*तहसील गरौठा में फरियादियों के लिए फिर शुरू हुआ संपूर्ण समाधान दिवस:रिपोर्ट कृष्ण कुमार:*

गरौठा झांसी।। आज शनिवार दिनांक 17/7/2021 को तहसील गरौठा में उपजिलाधिकारी धीरेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन कोविड-19 की गाइडलाइन के अनुसार किया गया।
इस मौके पर पुलिस क्षेत्राधिकारी आभा सिंह तहसीलदार राकेश कुमार भी मौजूद रहे। लॉक डॉउन के बाद शुरू हुए तहसील दिवस में आज फरियादियों की उमड़ी भीड़।
जिसमें अपनी समस्याएं लेकर आए फरियादियों की समस्याएं तहसील दिवस में मौजूद अधिकारियों ने गंभीरता पूर्वक सुनी।
संपूर्ण समाधान दिवस में 77 शिकायतें प्राप्त हुई जिसमें मौके पर किसी भी प्रार्थना पत्र का निस्तारण नहीं किया जा सका। प्राप्त हुई शिकायतों को संबंधित विभागों के अधिकारियों को निस्तारण के लिए सौंप दिया गया। जिसमें उपजिलाधिकारी ने कहा कि निम्न स्तर के विवादों का निस्तारण जल्द से जल्द किया जाए।
फरियादियों के साथ अच्छा व्यवहार किया जाए उनकी समस्याओं का निस्तारण पूरी पारदर्शिता व निष्पक्षता के साथ हो।
इस में लापरवाही बरतने वाले अधिकारी और कर्मचारी बख्शे नहीं जाएंगे।
इस मौके पर नायब तहसीलदार दीपेंद्र कुमार नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी आशीष कुमार राय कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सभाजीत मिश्रा गुरसरायं थानाध्यक्ष अजीत सिंह एरच थानाध्यक्ष त्रिदीप सिंह ककरबई थानाध्यक्ष अरविंद कुमार गरौठा कस्बा इंचार्ज रामेंद्र सिंह सहित सर्किल पुलिस एवं तहसील स्टाफ मौजूद रहा।

Jhansidarshan.in