• Thu. Apr 2nd, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

*धधकती हुई आग देखकर ग्रहस्वामी का रो- रो कर हुआ बुरा हाल//रिपोर्ट-रविकांत द्विवेदी*

*धधकती हुई आग देखकर ग्रहस्वामी का रो- रो कर हुआ बुरा हाल//रिपोर्ट-रविकांत द्विवेदी*

आज के दौर में गरीब आदमी को अपने और अपने परिवार के लिए भोजन जुटाना बहुत ही बड़ी बात है वहीं यदि उसके ऊपर कोई संकट आ जाता है तो उसके लिए वाह मानो जिंदगी का सबसे भयानक दिन होता है । ऐसी ही हालत कुठौंद थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम सलेमपुर निवासी रामप्रकाश पुत्र ओछेलाल पाल की है। उसके घर में आज आग क्या लगी मानो उसकी पूरी ग्रहस्थी ही स्वाहा हो गई। गृह स्वामी ने बताया कि वह घर के बाहर था तभी सूचना मिली कि उसके घर में किन्हीं कारणवश आग लग गई है जब तक वह उस घर तक पहुंचता तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरे घर को अपनी लपटों में ले लिया उन्होंने बताया कि जब तक दमकल को सूचना की और ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया तब तक घर में रखा हुआ ग्रहस्थी का सामान जलकर राख हो गया जिसमें खाने-पीने के साथ कुछ अनाज व लगभग 20 हजार रुपये नगद रखे हुए थे। अब आज के समय में उसके पास कुछ भी नहीं जो भी था आग की लपटों में जलकर राख हो गया। हालांकि ग्राम प्रधान मदन द्वारा उच्च अधिकारियों को जानकारी दी गई है अब देखना यह है। सरकार की तरफ से उस गरीब को आशियाना बनाने के लिए क्या आर्थिक सहायता मिलती है या नहीं यह तो समय आने पर ही बताया जा सकता है फिलहाल इस आग ने एक परिवार को बेघर कर दिया।

Jhansidarshan.in