*रा.पंचा.राज ग्राम प्रधान संगठन की बैठक सम्पन्न रिपोर्ट – रविकान्त द्विवेदी*
उरई (जालौन)
राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन की एक बैठक प्रदेश अध्यक्ष कौशल किशोर पांडेय के मुख्य आतिथ्य में कुठौंद में लक्ष्मी गार्डन में सम्पन्न हुई। जिसमें मौजूद प्रधानों से प्रदेश अध्यक्ष ने परिचय व संगठन के बारे में विस्तार से बताया। लक्ष्मी गार्डन में आयोजित बैठक में बोलते हुए राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष कौशल किशोर पांडेय ने कहा उनका संगठन हमेशा ही प्रधानों के हितों के लिए कार्य करता है। प्रधान की कोई भी समस्या को हल कराने के लिए उनका संगठन पहले भी तत्पर था और आज भी है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष हालांकि नए चेहरे प्रधान हुए है तो उन्हें संगठन के बारे में बताना अति आवश्यक है। उन्होंने कहा कि उनके संगठन के कुछ प्रधान ऐसे भी है जो पुनः प्रधान बनकर आये है और अधिकांश नए चेहरे भी है, सभी अच्छे ढंग से विकास कार्य करें। इस दौरान उन्होंने प्रधानों से परिचय भी जाना। इन दौरान मुख्य अतिथि का प्रधानों ने माल्यार्पण करके स्वागत किया। आयोजित बैठक में प्रदेश संगठन मंत्री बृजेंद्र दुबे, जिलाध्यक्ष राघवेंद्र सिंह मुखिया, जिला महासचिव नीतू अवधेश पटेल, जिला प्रवक्ता कृष्ण कुमार शर्मा उर्फ राधे महाराज, ब्लॉक अध्यक्ष देवेंद्र कुमार प्रजापति, कुठौंद ब्लाक अध्यक्ष मानवेंद्र, जिला उपाध्यक्ष रिंकू पाल, ब्लॉक उपाध्यक्ष कुठौंद बृजेंद्र निषाद आदि पदाधिकारी व प्रधान गण उपस्थित रहे।