*तहसीलदार व बीडीओ का गैर जनपद हुआ तबादला* *प्रतिभा सिंह बनी ईओ पालिका*
*कोंच* शासन स्तर पर हुए स्थानांतरण में तहसीलदार और बीडीओ का गैर जनपद तबादला किया गया।वही नगरपालिका में नयी अधिशासी अधिकारी की नियुक्ति की गयी। शासन द्वारा जारी तबादला सूची में देर रात तहसीलदार कोंच राजेश विश्वकर्मा का स्थानांतरण लखनऊ के लिए किया गया है। इसके अलावा बीडीओ कोंच शुभम बरनवाल का भी तबादला कर दिया गया है। उन्हें सोनभद्र भेजा गया है। नगरपालिका परिषद कोंच में बुद्धि प्रकाश यादव के स्थानांतरण के बाद पिछले कई महीनों से अधिशासी अधिकारी का पद रिक्त पड़ा था और एसडीएम (अब अतिरिक्त मैजिस्ट्रेट) अशोक कुमार बतौर प्रभारी कामकाज देख रहे थे। शासन ने पालिका में ईओ की नियुक्ति कर दी है। प्रतिभा सिंह को नगरपालिका परिषद चुनार (अहरौरा) से कोंच भेजा गया है।