• Thu. Apr 2nd, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

*गेहूँ की बोरी में थी दम, लेकिन कोटेदार दे रहा था कम*

*गेहूँ की बोरी में थी दम, लेकिन कोटेदार दे रहा था कम*

जालौन:-कोंच विकास खंड के ग्राम जुझारपुरा में कोटेदार द्वारा 20 किलो खाद्यान्न की जगह 18 किलो 400 ग्राम खाद्यान्न देने का मामला प्रकाश में आया है। यह जानकारी देते हुए ग्राम विकास अधिकारी अभिषेक यादव ने बताया कि उनके द्वारा गांव में विकास कार्यों को गति देने का काम किया जा रहा था। तभी उन्हें यह घटतौली की जानकारी ग्रामीणों ने दी। जिस पर उन्होंने कोटेदार से कहा तो कोटेदार कहने लगा कि उनको बोरी में कम मिलता है जब बोरी तुलबाई गयी तो तौल भी सही निकली। फिर कोटेदार यह कहने लगा कि भाड़ा आदि का पैसा भी वह इसी से निकालता है। जिसको लेकर ग्राम विकास अधिकारी ने पूर्ति निरीक्षक कोंच मनोज तिवारी से बात की और मामला उनके व्हाट्सएप्प मोबाइल पर भेजा व एक वीडियो भी उनके द्वारा कोटेदार के कही गयी बात का भी बना लिया था वह भी भेज दिया है। ग्राम विकास अधिकारी ने बताया कि उनकी शिकायत के बाद भी कोटेदार पर फिलहाल अभी तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है।

रविकांत द्विवेदी,जालौन-यूपी

Jhansidarshan.in