*भक्ति संध्या में प्रियंका शास्त्री ने बरसाया भजन रूपी अमृत*
कोटरा थाना क्षेत्र के ग्राम विनोरा में काली माता मंदिर पर भक्ति भजन संध्या का आयोजन किया गया। यह भजन भक्ति संध्या का एकदिवसीय कार्यक्रम श्रद्धालुओं के सहयोग से किया गया था। जिसमें सैकड़ों ग्रामीणों ने बढ़ -चढ़कर हिस्सा लिया। शाम से शुरू हुए भक्ति भजन संध्या में प्रियंका शास्त्री द्वारा एक से बढ़कर एक भजनों ने सभी को आनन्दित कर दिया। उनके भजनों को सुन लोगों ने उनकी खूब वाहवाही की। इस दौरान भजन संध्या में लोगों ने जय माता दी की जमकर जयकारा भी लगाई।