• Thu. Apr 2nd, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

*उरई में सरकार द्वारा दाल दलहन स्टॉक सीमा लिमिट अध्यादेश के विरोध में अपर जिलाधिकारी को सौपा ज्ञापन*

*उरई में सरकार द्वारा दाल दलहन स्टॉक सीमा लिमिट अध्यादेश के विरोध में अपर जिलाधिकारी को सौपा ज्ञापन*

रिपोर्ट-रविकांत द्विवेदी

आज उत्तर प्रदेश उधोग व्यापार मंडल जनपद जालौन के आवाहन पर जिलाधिकारी कार्यालय उरई में सरकार द्वारा दाल दलहन स्टॉक सीमा लिमिट अध्यादेश के विरोध में माननीय जिलाधिकारी महोदया की अनुपस्थिति में माननीय प्रधानमंत्री जी के नाम एक ज्ञापन माननीय अपर जिलाधिकारी पूनम निगम को दिया गया।
ज्ञापन देने के बाद व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष संतोष गुप्ता एवं गल्ला व्यापार संघ संरक्षक संजय रावत जी ने प्रेस एवं मीडिया के समक्ष अपने संबोधन में कहा कि आज समस्त उत्तर प्रदेश की गल्ला मंडी बंद रहेगी उन्होंने कहा यदि सरकार इस नियम को वापस नही लेती है तो उत्तर प्रदेश के साथ साथ समस्त भारत वर्ष में संगठन के आवाहन पर धरने प्रदर्शन किए जायँगे उन्होंने कहा कि विगत 2 वर्ष से कोरोना के कारण व्यापारी वर्ग परेशान एवं अन्य समस्याओं से ग्रसित है।
अतः इस ज्ञापन के माध्यम से व्यापार मंडल एवं गल्ला व्यापार संघ सरकार से आग्रह करता है कि इस नियम को जल्द से जल्द वापस ले जिससे कि व्यापारियों में हर्ष उल्लास का वातावरण व्याप्त हो सके।
इस अवसर पर जिला महामंत्री श्री राघवेंद्र गुप्ता”रानू”जिला उपाध्यक्ष श्री मनीष शंकर अग्रवाल जी श्री प्रदीप गुप्ता जी श्री नीलम सोनी जी जिला संगठन मंत्री श्री जीतू यादव जी श्री रवि सोनी जी नगर अध्यक्ष उरई श्री साज़िद खान जी नगर महामंत्री श्री रंजीत सरदार जी गल्ला व्यापार संघ के महामंत्री श्री गोविंद विजपुरिया जी मीडिया प्रभारी श्री अरविंद सोनी जी कार्यकारणी सदस्य श्री छोटे इटोंदिया जी एवं अन्य व्यापारी भाई एवं पदाधिकारीगण उपस्थित रहें।

Jhansidarshan.in