• Thu. Apr 2nd, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

*तैयारियों के बावजूद नहीं हो सका सड़क पूजन*

*तैयारियों के बावजूद नहीं हो सका सड़क पूजन*

रिपोर्ट-रविकांत द्विवेदी

उरई-कस्बा एट नगर पंचायत होने के साथ कई सालों से उखडी जर्जर सड़क उड़ती धूल का दंश झेल रहे कस्बा एवं क्षेत्रवासी काफी परेशान रहे लेकिन सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा के अथक प्रयास से सड़क का प्रपोजल पास करवाया गया। लेकिन सड़क सामग्री रोड पर डल जाने के बाद पूजन की आज तैयारियां हो चुकी थी सड़क पूजन करने के लिए जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम अनुरागी अपनी पूरी तैयारी के साथ आए नवगंतुक जिला पंचायत अध्यक्ष का फूल माला एवं चाय नाश्ता से स्वागत किया गया। किसी कारणवश बिना भूमि पूजन के लौट गए, बताते चलें कि भूमि पूजन को लेकर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उत्साहित नहीं दिखा एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता कार्यक्रम में नहीं आए। जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम अनुरागी के साथ ज्यादातर समाजवादी पार्टी के लोग दिखाई दिए हालांकि डिवाइडर को लेकर उमाशंकर महाराज एट ने लोगों की तरफ से अपनी बात रखी। डिवाइडर बनाने से कुछ फुलबाद वाले वृक्ष एवं विद्युत पोल लग जाएंगे और इसके साथ वन वे रोड होने के साथ घटनाएं भी कम होंगी जिस पर उन्होंने कोई आश्वासन नहीं दिया उठ कर चले गए।

Jhansidarshan.in