*भ्रष्टाचार के दलदल में गले तक डूबा, विकास खण्ड कुठौंन्द?*
योगी सरकार की छवि पर कालिख पोत रहे ब्लॉक के जिम्मेदार।
एक ही फर्म पर कर दिए सभी कामों के टेंडर।
ग्राम पंचायतों में भी उक्त फर्म का दबदबा।
उरई /जालौन:-इसे योगी सरकार की उपलब्धि कहें या दुर्भाग्य कि उनके कुछ अधीनस्थ सरकार की छवि को धूमिल करने में लगे है ! मामला जनपद जालौन के विकास खण्ड कुठौंन्द का है ! जहाँ सरकारी योजनाओं को भ्रष्टाचार का तड़का लगाया जा रहा है ! जिससे आम जनमानस में सरकार के प्रति नकारात्मक सोच बनती जा रही है ! प्रधानमंत्री आवास योजना में खण्ड विकास अधिकारी व अन्य जिम्मेदारों के द्वारा पात्रता की शर्तों को खूँटी में टाँगकर अपात्र लोगो से सुविधा शुल्क लेकर दो से तीन बार एक ही व्यक्ति को लाभ दिया गया है, इतना ही नही इन्ही लाभार्थियों को नरेगा के अंतर्गत कैटल शेट भी दिया गया है ! सूत्रों की माने तो प्रधानमंत्री आवास योजना में खण्ड विकास अधिकारी ने अपने अधीनस्थों से जमकर वसूली कराई है ! विकास खण्ड कुठौंद में वित्तीय वर्ष 2029 -2021 में करीब 1 करोड़ रुपये का कार्य क्षेत्र पंचायत से होना दर्शाया गया है। साथ ही इन सभी कामों के टेंडर ब्रम्हदेव कंस्ट्रक्शन के नाम किये गए ! खण्ड विकास अधिकारी ने सजातीय ब्लाक प्रमुख को व्यक्तिगत लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से ग्राम शहजादेपुर में ब्लाक प्रमुख के घर के बाहर गलत आईडी बनाकर करीब 8 लाख की लागत से इंटर लॉक निर्माण होना दर्शाया है साथ ही इसी गाँव मे करीब 20 लाख की और इंटर लॉक का भुगतान मुख्य सड़क से हनुमान मंदिर तक दर्शाकर मार्च के महीने में भुगतान कर दिया गया था ! हमारी टीम ने जब गांब में जाकर देखा तो उक्त कार्य अधूरे पड़े थे जिसकी खबर प्रकाशित होने पर रात को ही इन साइडों पर सामान पहुंचकर काम शुरू करा दिया गया है ! ग्राम कुतलूपुर में भी प्राथमिक विद्यालय से टावर तक सीसी निर्माण का भुगतान भी बीडीओ व जे ई ने उक्त फर्म को कर दिया। जबकि वास्तविकता में प्राथमिक विद्यालय से टावर तक सीसी का निर्माण कार्य भी नही हुआ है ! अब लगातार खबरों के प्रकाशित होने पर जांच होने के भय से खण्ड विकास अधिकारी व जूनियर इंजीनियर आरईएस इन अपूर्ण कार्यो को पूर्ण कराने में जुटे हुये है।