• Thu. Mar 19th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

*गोरा करनपुर के ग्रामीणों ने लगाए सचिव पर काम के पैसे न देने का आरोप*

*गोरा करनपुर के ग्रामीणों ने लगाए सचिव पर काम के पैसे न देने का आरोप*

रिपोर्ट -रविकांत द्विवेदी

जालौन:-कोंच विकास खण्ड के ग्राम गोरा करनपुर के ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत सचिव पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने गांव में मनरेगा के तहत मजदूरी करने का काम किया है और ग्राम पंचायत सचिव शिल्पी की मौजूदगी में उन्होंने काम किया लेकिन अब यह पेमेन्ट नहीं दे रहीं हैं। जिसको लेकर आज ग्रामीण विकास खण्ड कार्यालय कोंच आये और बीडीओ से मजदूरी दिलाये जाने की मांग की। सचिव शिल्पी राजपूत की कार्यप्रणाली से गुस्साए ग्रामीण मजदूरों ने हाय-हाय के नारे तक लगा डाले। वहीं ग्रामीणों के पक्ष में वर्तमान ग्राम प्रधान पुष्पेन्द्र पटेल भी साथ आये, उन्होंने भी बताया कि वह मजदूरों के साथ हैं, इन्होंने गांव में काम किया और इनके पैसे इन्हें मिलने चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर इनके पैसे नहीं दिये जाते है तो वह उच्चाधिकारियों से बात कर मजदूरी का पैसा दिलाने का प्रयास करेंगे, वर्तमान प्रधान भी सचिव की कार्यप्रणाली से खफा दिखे। वहीं जब ग्राम पंचायत सचिव से बात करनी चाही तो वह कहीं मीटिंग में थी, उनसे बात नहीं हो सकी।

रविकांत द्विवेदी,जालौन-यूपी

Jhansidarshan.in