• Thu. Mar 19th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

*पिरौना चौकी प्रभारी की दबंगई,अपशब्द भाषा का किया प्रयोग,मृतिका के भाई ने पिरौना चौकी प्रभारी पर लगाये कई गम्भीर आरोप*

*पिरौना चौकी प्रभारी की दबंगई,अपशब्द भाषा का किया प्रयोग,मृतिका के भाई ने पिरौना चौकी प्रभारी पर लगाये कई गम्भीर आरोप*

रिपोर्ट-रविकांत द्विवेदी

पिरौना (जालौन) ग्राम चौतरहाई में एक महिला की मौत का मामला तूल पकड़ गया जिसमें मृतिका के भाई रंजीत पुत्र जगदीश यादव ने पुलिस अधीक्षक डॉ यशवीर सिंह को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि पिरौना चौकी इंचार्ज लालबहादुर सिंह से हम लोगो ने पोस्टमार्टम सिलिप और अपने भांजे को सुपुर्द करने के साथ रिपोर्ट दर्ज करने को कहा तो चौकी इंचार्ज पिरौना लाठियां मारने लगे और अपशब्द भाषा का प्रयोग करने लगे। कहने लगे कि तुम्हे कितने बच्चे चाहिए हम पैदा करके दे देंगे और साथ ही कहा कि चलो हम शव का दाह संस्कार करवा रहे है कौन रोकता है इतना ही नही मां बहिन की भद्दी गलियां भी देने लगे, चौकी प्रभारी का मुल्जिमों के साथ कुछ रिलेशन भी है। क्योकि चौकी प्रभारी के सामने हम लोगो की पिटाई होती रही और पिरौना चौकी प्रभारी तमाशा देखते रहे और हम लोगो के ऊपर समझौता का दबाब बना रहे अगर तुम लोगो ने समझौता नही किया तो किसी मुकदमे में फंसा दूंगा। घटना की जानकारी पर एट इंस्पेक्टर विनय दिवाकर पहुंचे और ग्रामीणों को काफी समझाया तब कहीं हालात काबू में आ पाए। उन्होंने ग्रामीणों के बीच कहा कि हमारी सहानुभूति आपके साथ है, आप जो भी कार्यवाही चाहेंगे वह करने में पीछे नहीं रहेंगे तब कहीं जाकर ग्रामीण माने वरना चौकी प्रभारी ने तो यहां पर ऐसा तमाशा खड़ा कर दिया कि ग्रामीण अच्छे खासे भड़क गए। चौकी प्रभारी की इस कार्यशैली से पुलिस विभाग का सारा डिपार्टमेंट बदनाम हो रहा है। पुलिस अधीक्षक जालौन डॉ यशवीर सिंह ने पीड़ित पक्ष को आश्वासन दिया कि जल्द से जल्द चौकी प्रभारी को हटाया जाएगा व कड़ी करवाई अमल में लायी जाएगी।

रविकांत द्विवेदी,जालौन-यूपी

Jhansidarshan.in