• Thu. Mar 19th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

*जालौन में बजरंगियों का आमरण अनशन( धरना) जारी* *रिपोर्ट-रविकांत द्विवेदी*

*जालौन में बजरंगियों का आमरण अनशन( धरना) जारी*

*रिपोर्ट-रविकांत द्विवेदी*

जनपद जालौन के कोंच तहसील क्षेत्र में इन दिनों सब-कुछ ठीक ठाक नहीं चल रहा है।
बजरंगियों और चौकी प्रभारी के बीच हुए विवाद के बाद बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अब आर पार की लडाई का मन बना लिया है।
पिछले तीन दिनों से जारी धरना प्रदर्शन आज से आमरण अनशन में बदल गया है।
चौकी प्रभारी की बर्खास्तगी की मांग को लेकर आज़ से सत्याग्रह शुरू कर दिया गया है।
बजरंग दल के जिलाध्यक्ष मोनू पंडित, तहसील अध्यक्ष आकाश उदैनिया सहित दर्जनों बजरंगियों ने आज़ से सत्याग्रह शुरू कर मांग की है कि जब-तक दोषी चौकी प्रभारी को बर्खास्त नहीं किया जाता आमरण-अनशन जारी रहेगा।
दरअसल इस पूरे घटनाक्रम की अगर बात करें तो मामला यूं है कि तीन दिन पहले कैलिया थाना क्षेत्र की जगनपुरा चौकी प्रभारी ने वाहन चैकिंग अभियान के तहत एक बजरंगी की मोटरसाइकिल सीज कर दी।
बजरंगी की यदि मानें तो चौकी प्रभारी ने उसके साथ बदतमीजी की और मोबाइल फोन तोड दिया तथा गाली गलौज की
और इसी बात से नाराज़ बजरंगियों का गुस्सा मानो शांत ही नहीं हो रहा है।
और अब तो बात आर-पार की होने लगी है।
फिलहाल नतीजा जो भी निकले लेकिन राजनीतिक बाजार गर्म है।

रविकांत द्विवेदी,जालौन, यूपी

Jhansidarshan.in