• Thu. Mar 19th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

*गल्ला मंडी में श्रम विभाग ने लगाया पंजीकरण शिविर*

*गल्ला मंडी में श्रम विभाग ने लगाया पंजीकरण शिविर*

जालौन:-कोंच में गल्ला मंडी में श्रम विभाग जालौन द्वारा कामगारों के लिए पंजीकरण कैम्प लगाया गया। यह पंजीकरण कैम्प आर.सी. चतुर्वेदी श्रम प्रवर्तन अधिकारी जालौन के नेतृत्व में लगाया गया। जिसमें 18 से 60 वर्ष तक के 45 प्रकार के कामगारों का पंजीकरण किया गया। इस मौके पर 143 लोगों के श्रम विभाग द्वारा पंजीकरण किए गए। श्रम प्रवर्तन अधिकारी जालौन आर.सी. चतुर्वेदी ने बताया कि इस कैम्प में 45 प्रकार के कामगारों के उनके विभाग में रजिस्ट्रेशन किया गया है। उनके विभाग में रजिस्ट्रेशन हो जाने के बाद कामगारों के लिए दो योजनाएं चल रही हैं। जिनमें पंजीकृत कामगार की मृत्यु होने व दिव्यांग होने पर 2 लाख रुपये की आर्थिक सहायता व मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत 5 लाख रुपये का कैशलैश इलाज पंजीकृत कामगार व उसके परिवार को मिलेगा।

रविकांत द्विवेदी,जालौन-यूपी

Jhansidarshan.in