• Wed. Mar 18th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

*कांग्रेसियों ने पेट्रोल, डीजल की बढ़ती मंहगाई एवं रसोई गैस को लेकर किया प्रदर्शन*

*कांग्रेसियों ने पेट्रोल, डीजल की बढ़ती मंहगाई एवं रसोई गैस को लेकर किया प्रदर्शन*

रिपोर्ट, कृष्ण कुमार

टहरौली ( झांसी ) देश में बढ़ती महंगाई के विरोध में युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ठाकुर प्रद्युम्न सिंह ने कस्बा टहरौली में किया प्रदर्शन। युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ने कस्बा टहरौली के आदर्श जनप्रिय इंटर कॉलेज से लेकर तहसील मुख्यालय तक पेट्रोल,डीजल, गैस की बढ़ती कीमतों को दर्शाते हुए चार पहिया ठेला पर गैस सिलेंडर और मोटरसाईकिल रख कर प्रदर्शन किया एवं नारेबाजी करते हुए उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश में अच्छे दिन लाने का वादा किया था लेकिन आज देश में मंहगाई के सारे रिकॉर्ड टूट चुके हैं। प्रधानमंत्री ने झूठे बादे करके जनता को ठगने का काम किया है। वहीं डॉ0 मोना राजा ने कहा कि आज आम आदमी से लेकर हर व्यक्ति बढ़ती महंगाई की चपेट में है भाजपा सरकार को पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस एवं अन्य खाद्य वस्तुओं की बढ़ती कीमतों पर रोक लगा कर बढ़े हुए दामों को वापस लेना चाहिए। वहीं दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रद्युम्न सिंह के नेतृत्व में झमाझम बारिश के बीच प्रदर्शन किया। इसके पूर्व उन्हें युवा कांग्रेस का जिलाध्यक्ष बनाये जाने पर डॉ0 मोना राजा ने अपने कार्यालय पर पुष्पमाला पहना कर और मिठाई बांट कर उनका सम्मान किया इस मौके पर मीना आर्य, डॉ0 मोना राजा बुंदेला, राजकुमार यादव, अभिषेक प्रताप, रोहित ठाकुर, अनिल शर्मा, अभिमन्यु राजपूत, बाबी राजा, नीरज पाल, विजय प्रताप, सुमित दांगी, अमजद खान, रूपेश पांचाल, सुरेन्द्र नोटा, धीर सिंह नोटा, हेमंत आर्य, राजू पटेल गरौठा, तरुण, जितेंद्र, रहीश, जयपाल, हेमंत, अन्नू, मुन्नी लाल गाता, अनिल प्रजापति, राहुल रौरा आदि मौजूद रहे।

Jhansidarshan.in