*झांसी अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की बैठक प्रान्तीय महामंत्री प्रशांत सक्सेना की अध्य्क्षता में आयोजित की गई रिपोर्ट;- प्रदीप*
अलगत कराया कि वर्तमान सत्ताधारी केन्द्र सरकार द्वारा कायस्थ समाज की उपेक्षा एवं अपमानजनक रवैए से समाज में घोर रोष व्याप्त है। प्रान्तीय मंत्री आनन्द कुमार सक्सेना ने अवगत कराया कि केन्द्र सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार में न सिर्फ किसी भी कायस्थ को स्थान नहीं दिया गया अपितु एकमात्र कायस्थ मंत्री को मंत्रिमंडल से हटा दिया गया जो घोर निन्दनीय है। प्रान्तीय उपाध्यक्ष डा. पुनीत श्रीवास्तव ने कहा कि इतिहास गवाह है कि कायस्थ समाज नें राष्ट्र के प्रति अपना सर्वस्व न्योछावर करनें में हमेंशा अग्रणी रहा है धर्म, संस्कृति, विज्ञान, अध्यात्म, राजनीति, राष्ट्र सेवा में सदैव समर्पित रहने वाले हमारे कायस्थ समाज के लोगों ने सदैव सकारात्मक सन्देश दिया है। प्रान्तीय प्रवक्ता अजय सक्सेना ने कह कि भाजपा सरकार व संगठन की इस कायस्थ विरोधी मानसिकता से कायस्थ समाज पूरी तरह से ठगा और अपमानित महसूस कर रहा है। जिलाध्यक्ष रिषी श्रीवास्तव ने रोष व्यक्त कर कहा कि उत्तर प्रदेश में भी भाजपा द्वारा लोकसभा सीट, राज्य सभा, विधान परिषद तथा मेयर पद के लिए एक भी सीट नही दिया। महानगर अध्य्क्ष रोहित सक्सेना ने अवगत कराया कि आगामी विधान सभा चुनाव, मे कायस्थ समाज अपनी हैसियत भाजपा को बताएगी और अपना विकल्प चुनने हेतु मजबूर हो जायेगी । अन्य वक्ताओ में इंजी मयंक श्रीवास्तव, श्याम खरे गौरव श्रीवास्तव आदि ने अलगत कराया कि कायस्थ ने संविधान बनाने में साथ दिया, कायस्थ ने लोकतंत्र बनाने में साथ दिया अब यदि कायस्थों की अवहेलना होगी तो वह कायस्थ समाज, समाज के पक्ष में बात करने वाले के साथ खड़ा होकर सरकार बनाएगा। कार्यक्रम का संचालन रोहित सक्सेना ने किया।