*नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ घनश्याम अनुरागी को 10वें जिला पंचायत अध्यक्ष के रूप में दिलाई गयी शपथ*
जालौन में आज जिला पंचायत अध्यक्ष का शपथ ग्रहण समारोह उरई के जिला पंचायत परिसर में किया गया। जहां जालौन की जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ घनश्याम अनुरागी को 10वें जिला पंचायत अध्यक्ष के रूप में शपथ दिलाई। इस शपथ ग्रहण समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष सहित 16 सदस्य मौजूद रहे, जबकि 9 सदस्य गैरहाजिर रहे। जिला पंचायत परिषद में किए गए कार्यक्रम भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष रामेन्द्र सिंह( बना जी) महामंत्री तथा माधौगढ़ उरई और कालपी के विधायक भी मौजूद रहे। शपथ ग्रहण समारोह के बाद जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ घनश्याम अनुरागी ने नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्यों को भी शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह के बाद जिला पंचायत अध्यक्ष का भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया स्वागत समारोह के बाद जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ घनश्याम अनुरागी ने कहा कि वह जिला पंचायत में विकास का कार्य करेंगे साथी जो भी अधूरे काम पड़े हैं उनको जल्द से जल्द पूरा कराये।