*विनय कैलोर के आवास पर पहुंचे नवनिर्वाचित ब्लाक प्रमुख चिंतामन दोहरे*
माधौगढ़:- नव निर्वाचित ब्लाक प्रमुख चिंतामन दोहरे अपनी चुनावी रणनीति के मुख्य शिल्पकार युवा नेता विनय सिंह राजावत कैलोर से मिलने उनके आवास पर पहुंचे | विनय ने इस दौरान उनका गर्मजोशी से स्वागत किया तो ब्लाक प्रमुख ने कहा कि सारा श्रेय आपकी मेहनत और संघर्ष को है | विनय कैलोर ने इस अवसर पर कहा कि माधौगढ़ में दबंगों के मंसूबे फेल कर दिए गए | चिंतामन दोहरे की जीत से यहाँ लोकतंत्र मजबूत साबित हुआ है | इस मौके पर शिवेंद्र सिंह, के. टी. चितौरा, विकास सिंह हरौली, आशीष दीक्षित, राजू हरौली, अमित बादल ,शत्रुघन सिंह सेगर, दीपक दोहरे, मोहित दोहरे, मोहित परमार छोटे, मोनू सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे।