• Wed. Mar 18th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

*पीपरी तिराहे पर दरोगा द्वारा बजरंग दल कार्यकर्ता से अभद्रता व मोबाइल तोड़ने को लेकर धरने पर बैठे कार्यकर्ता, पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के लगाए नारे*

*पीपरी तिराहे पर दरोगा द्वारा बजरंग दल कार्यकर्ता से अभद्रता व मोबाइल तोड़ने को लेकर धरने पर बैठे कार्यकर्ता, पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के लगाए नारे*

जालौन के कौन सर्किल के कैलिया थाना क्षेत्र के पीपरी तिराहे पर कैलिया थाने के दरोगा अभिषेक सिंह द्वारा बजरंग दल एक कार्यकर्ता से की गई अभद्रता और मोबाइल तोड़ने के मामले में आज सोमवार को बजरंग दल के नगर संयोजक आकाश उदैनिया सहित दर्जनों कार्यकर्ता कोंच तहसील परिसर में धरने पर बैठ गए और अभद्रता व मोबाइल तोड़ने वाले दरोगा के खिलाफ सीओ कोंच से कार्यवाही की मांग की है।
आपको बता दें कि बजरंग दल के नगर संयोजक आकाश उदेनिया ने बताया कि विगत 10 जुलाई को रात्रि करीब 12:00 बजे समथर से कोंच आ रहे बजरंग दल के कार्यकर्ता दीपक प्रजापति और सुमित पांडे के साथ पीपरी तिराहे पर चेकिंग लगाये कैलिया थाने के दरोगा एवं जगनपुरा चौकी प्रभारी अभिषेक सिंह द्वारा कार्यकर्ताओं के साथ अभद्रता की गई और अभद्रता करते हुए गाली गलौज मारपीट एवं मोबाइल तक तोड़ देने का आरोप लगाया है। आगे बताया कि दोनों बजरंग दल के कार्यकर्ताओं संग धक्का-मुक्की भी की और उनकी बाइक भी सीज कर दी जिसको लेकर बजरंग दल इसकी घोर निंदा करता है और दरोगा एवं जगनपुरा चौकी इंचार्ज अभिषेक सिंह के खिलाफ कठोर कार्यवाही करने की बजरंग दल ने मांग की है। जिसको लेकर बजरंग दल के कार्यकर्ता आज सोमवार को तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन पर बैठ गए हैं और दरोगा के खिलाफ कार्यवाही की मांग कर रहे हैं। इस दौरान बजरंग दल कार्यकर्ताओं में शिवम वर्मा, गौरव सोनी, अमित कुशवाहा, प्रदीप राठौर सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

रविकांत द्विवेदी,जालौन-यूपी

Jhansidarshan.in