• Wed. Mar 18th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

*संस्कार भारती की जिला कार्यकारिणी का गठन हुआ* *रिपोर्ट:- प्रदीप*

*संस्कार भारती की जिला कार्यकारिणी का गठन हुआ* रिपोर्ट:- प्रदीप

झांसी। भारतीय संगीत, कला, साहित्य एवं संस्कृति को समर्पित अंतरराष्ट्रीय संस्था संस्कार भारती की जिला कार्यकारिणी का गठन प्रांत से भेजे गए पर्यवेक्षक प्रांतीय उपाध्यक्ष दिगम्बर तिवारी, प्रांतीय संगठन मंत्री धनंजय सिंह, प्रांतीय वरिष्ठ सदस्य योगेश सिन्हा की देखरेख में किया गया।
नई कार्यकारिणी में अध्यक्ष समीर भालेराव, कार्यकारी अध्यक्ष श्रीमती कामिनी बघेल, मंत्री डॉ रामशंकर भारती, सह मंत्री मनमोहन मनु, सौरव सेठ, उषा सेन, सुरेंद्र विश्वकर्मा, आनंद कुमार सक्सेना, कोषाध्यक्ष अशोक गोस्वामी, सह कोषाध्यक्ष प्रवीण सिंह राजा, प्रचार मंत्री सुदर्शन शिवहरे, सह प्रचार मंत्री प्रकाश मिश्रा, उपाध्यक्ष हरनारायण सविता, संध्या रानी, कमल कांत गुप्ता, प्रदीप पांडेय, कुसुमलता सविता चुने गए। दस विधा प्रमुख बनाए गए जिसमें संगीत के हरिराम वर्मा व प्रमोद दीक्षित, लोक कला के सीताराम कुशवाहा, साहित्य के संजीव दुबे, चित्रकला के किशन सोनी, भू अलंकरण की वंदना अग्रवाल, प्राचीन कला की दीप्ति राठौर, नाट्य विधा के माता प्रसाद शाक्य, नृत्य के कमलेश सोनी, चित्रपट सिनेमा के मनोज शर्मा, रूप सौन्दर्य परिधान कला की उषा सचान शामिल है। संरक्षक घनश्याम बिदुआ, रजनी आग्वेकर, किरण गुप्ता, डॉ रवि कनकने, मदन गोपाल बिरथरे बनाए गए। गणेश सत्संग भवन में आयोजित अधिवेशन में संगीत नाटक अकादमी उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष डॉ धन्नू लाल गौतम, संस्कार भारती के राष्ट्रीय सहक्षेत्र प्रमुख नरेश अग्रवाल, प्रांतीय सह महामंत्री शिवतनय श्रीवास्तव, प्रांतीय मंत्री शील कोपरा, विभाग संयोजक संजय राष्ट्रवादी, जिला संयोजक पवन तूफान ने नवगठित जिला कार्यकारिणी से उत्कृष्ट आयोजनों के द्वारा समाज में भारतीय संस्कारों के उन्नयन पर जोर दिया। गुरु पूर्णिमा उत्सव के आयोजन की रणनीति बनाई गई। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संस्कारित कार्यक्रम एवं कार्यशाला करके समाज व नई पीढ़ी को अनुशासित दिशा देने का संकल्प लिया।

Jhansidarshan.in