• Wed. Mar 18th, 2026

Jhansi Darshan

No 1 Web Portal in jhansi

*पत्रकार अजय शुक्ला को न्याय दिलाने के लिए प्रदेश के समस्त पत्रकार करेंगे शान्ति पूर्ण आंदोलन*

*पत्रकार अजय शुक्ला को न्याय दिलाने के लिए प्रदेश के समस्त पत्रकार करेंगे शान्ति पूर्ण आंदोलन*

रिपोर्ट, कृष्ण कुमार

झांसी।। जनपद चित्रकूट के थाना बरगढ़ अंतर्गत ग्राम मनका में 17/06/2021 को अजय शुक्ला पत्रकार द्वारा सच्चाई दिखाने पर मिली जान से मारने की धमकी जिसमे अजय शुक्ला पत्रकार व कई अन्य पत्रकार साथियों ने एस डी एम व सीओ मऊ को लिखित प्रार्थना पत्र दिया अधिकारियों से लगाई गई न्याय की गुहार लेकिन प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा कोई कार्यवाही न किए जाने पर अजय पत्रकार व कई अन्य पत्रकार साथी चित्रकूट एस पी अंकित मित्तल से मिले एवं प्रार्थना पत्र देते हुए जानकारी दी। लेकिन वहां से भी न्याय मिलने की उम्मीद नहीं दिखी जब किसी पत्रकार साथी ने इस प्रकरण की जानकारी लेनी चाही तो कोई सही जानकारी नहीं दी गई है। जिससे पूरे उ0प्र0 के पत्रकारों में रोष ब्याप्त है पत्रकारों ने मजबूर होकर आमरण अनशन करने की बात कही जिसमें प्रयागराज पत्रकार एशोसियन चित्रकूट इकाई के जिलाध्यक्ष प्रकाश ओझा जी ने बताया कि अगर अजय शुक्ला पत्रकार को न्याय नहीं मिलता है तो हम सब साथी आमरण अनशन करेंगे और अनशन जब तक होगा जब तक न्याय नहीं मिल जाता उन्होंने ने कहा कि पुलिस अपराधी को बचाने का काम कर रही है इसलिए पत्रकारों को लेकर जल्द ही अनशन में बैठेंगे क्योंकि घटना को लगभग एक माह होने को है फिर भी अपराधी खुलेआम घूम रहा है यहाँ तक बरगढ़ पुलिस द्वारा अपराधी के खिलाफ मुकदमा भी पंजीकृत नहीं किया गया इससे साबित होता है कि स्थानीय बरगड़ पुलिस अपराधियों से मिली हुई है और सबसे आश्चर्यजनक बात यह है कि जिला स्तर के अधिकारी भी दबंगों के आगे नतमस्तक होकर बैठे हुए हैं  न्याय न मिलने की स्थिति में हो सकता है उग्र आंदोलन जिसकी जिम्मेदारी स्वयं प्रशासन की होगी।

Jhansidarshan.in