*हिन्दी साहित्य भारती की स्थापना और विकास रिपोर्ट:- प्रदीप*
हिंदी साहित्य भारती द्वारा झांसी एवं ३२ देशों में मिलाकर भारत के सभी प्रदेशों में जिले स्तर तक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया जिसमें प्रकाश नार्थ केंद्रीय कार्यकारिणी एवं विदेश कार्यकारिणी की घोषणा की गई। हिंदी साहित्य भारती के केंद्रीय अध्यक्ष डॉ रवीन्द्र शुक्ल जी ने दिल्ली में कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया एवं झांसी में मुख्यालय प्रभारी निशांत शुक्ला ने इस कांफ्रेंस का आयोजन किया। इस कॉन्फ्रेंस में नेतृत्व हिंदी साहित्य भारती के मार्गदर्शक मंडल के सदस्य प्रोफेसर अरविंद कुमार जी कुलपति महारानी लक्ष्मी बाई केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय ने किया। इसके अलावा हिंदी साहित्य भारती के कोषाध्यक्ष श्री मयूर गर्ग एवं नीरज सिंह जी डायरेक्टर स्किल्ड इंडिया सोसाइटी भी उपस्थित रहे।